फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tricolor is a symbol of pride, valor and success: Education Minister

आन-बान शान, शौर्य व सफलता का प्रतीक है तिरंगा : शिक्षा मंत्री

Fri, 15 Aug 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 15 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Tricolor is a symbol of pride, valor and success: Education Minister
कैथल। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकालते शहरवासी। डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने वीरवार कमेटी चौक से जिला प्रशासन की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंत्री महीपाल ढांडा स्वयं भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और पिहोवा चौक तक हाथ में तिरंगा लेकर इसमें भाग लिया।

यात्रा के शुभारंभ अवसर से पूर्व तिरंगा अभियान के तहत जिला महिला एवं बाल कल्याण विभाग की प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने विधिवत रूप से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यात्रा कमेटी चौक से शुरू होकर पिहोवा चौक पर संपन्न हुई।
विज्ञापन


पिहोवा चौक पर मीडिया से बातचीत में हरियाणा विद्यालय शिक्षा मंत्री ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था। जिस कारण हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इस आजादी को बरकरार रखना हर हिंदुस्तानी का राष्ट्र धर्म है। तिरंगा हमें आजादी के संघर्ष की याद दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारा देश विश्व गुरु बनें, यह हर भारतवासी के मन में संकल्प है। इस संकल्प सिद्धी के लिए आज पूरे देश में नागरिकों में देशभक्ति का ज्वार भाटा उठ रहा है। भाजपा से पूर्व की सरकारों में 15 अगस्त व 26 जनवरी को किसी सरकारी भवन पर एक बार तिरंगा फहरा कर इतिश्री कर ली जाती थी लेकिन जब से नरेंद्र मोदी इस देश के प्रधानमंत्री बने हैं उन्होंने कहा कि हर दिन तिरंगा फहरा सकते हैं। इसी का परिणाम है कि आज पूरा देश तिरंगामय हो गया है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा ही है, जिसे हाथ में लेकर सीमा पर जवान अपनी जान तक न्योछावर कर देते हैं। तिरंगा हमें देश के प्रति जिम्मेदारी का एहसास करवाता है।

मंत्री ने कहा कि हमारे देश के साथ आजाद हुए कई देश आज विकसित हो गए हैं, भारत अभी विकसित बनने की राह में है। इसका कारण पूर्व में सत्ता में रहे लोगों का सत्ता के प्रति लालच था।

इस अवसर भाजपा जिला अध्यक्षा ज्योति सैनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़, जिला महामंत्री सुरेश संधू व मनीष शर्मा, सुरेंद्र गर्ग बिट्टू, भाजपा नेता बलविंद्र जांगड़ा, जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट हिमांशु, जिला प्रशासन की ओर से एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, एसडीएम अजय सिंह मौजूद रहे।


विजेता बच्चे सम्मानित

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करने पहुंचे मंत्री महीपाल ढांडा ने कमेटी चौक पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। इनमें रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही वंदना, द्वितीय स्थान पर रही शुभना खान व तृतीय स्थान पर रही भावना को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कैथल। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकालते शहरवासी। डीआईपीआरओ

कैथल। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकालते शहरवासी। डीआईपीआरओ

कैथल। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकालते शहरवासी। डीआईपीआरओ

कैथल। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकालते शहरवासी। डीआईपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed