{"_id":"69a5de56b5dde838bc0ed1a4","slug":"tribute-to-martyred-firefighters-kaithal-news-c-18-1-knl1004-857593-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बलिदानी दमकल कर्मियों को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बलिदानी दमकल कर्मियों को श्रद्धांजलि
Tue, 03 Mar 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
कैथल। इंडस्ट्री एरिया स्थित दमकल केंद्र में श्रद्धांजलि सभा में 16 फरवरी को फरीदाबाद में कालकाजी लुब्रिकेंट और शिव स्टील कंपनी में लगी भीषण आग के दौरान बलिदान हुए एनआईटी फायर स्टेशन के दो दमकल कर्मचारियों भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि 7 अप्रैल तक मृतकों को शहीद का दर्जा, एक करोड़ रुपये का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा बेटियों की शिक्षा व सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो 8-9 अप्रैल को प्रस्तावित राज्यस्तरीय हड़ताल अनिश्चितकालीन रूप ले सकती है। अध्यक्षता जयप्रकाश टीक और संचालन विक्की टांक ने किया। संवाद
विज्ञापन