फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tribute paid to Om Prakash Jindal on his death anniversary

Kaithal News: ओमप्रकाश जिंदल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Tue, 01 Apr 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 01 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Om Prakash Jindal on his death anniversary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में सोमवार को स्व. ओमप्रकाश जिंदल की 20वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र मिगलानी कॉलेज प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग व सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर की ओर से उद्योगपति और राजनीतिज्ञ स्व.ओमप्रकाश जिंदल की मूर्ति पर मालार्पण व नमन करके श्रद्धांजलि दी गई।

महिला महाविद्यालय समिति के प्रधान ने बताया कि ओम प्रकाश जिंदल का जन्म 7 अगस्त 1930 को हरियाणा के हिसार जिले के नलवा गांव में एक किसान परिवार में हुआ के और यहां से जीवन शुरू करके उन्होंने जीवन जिंदल लौह इस्पात उद्योग समूह की स्थापना की और हरियाणा के ऊर्जा मंत्री और 11वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में राजनीतिक ऊंचाइयों को छुआ। 31 मार्च 2005 को हेलीकॉप्टर क्रैश होने से निधन हो गया था। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान रामबहादुर खुरानिया ने बताया कि वरिष्ठ नेता एवं स्टील किंग की पुण्यतिथि पर मैं कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके राजनीतिक इतिहास को देखें तो 1991 में पहली बार हिसार से विधायक चुने गए और तीन बार विधायक बने।
विज्ञापन


जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र मिगलानी ने कहा कि उनके साथ पारिवारिक संबंध थे। उन्होंने कटे और बेकार फेंक दिए गए पाइपों का व्यापार शुरू किया और अपनी मेहनत व कर्मठता से प्रसिद्ध उद्योगपति बने। इस मौके पर प्रो. अलका गोयल, प्रो. सीमा सुनेजा, प्रो. मोनिका गुगलानी,डॉ दीपा प्रो. नंदिता,डॉ. सिलेंद्र आचार्य, प्रो. कमलेश, प्रो. सुदेश आदि स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed