{"_id":"6894fd44ee16b7134a0b22b8","slug":"tribute-paid-to-former-mp-op-jindal-on-his-95th-birth-anniversary-by-performing-havan-kaithal-news-c-18-1-knl1004-710514-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूर्व सांसद ओपी जिंदल की 95वीं जयंती पर हवन कर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूर्व सांसद ओपी जिंदल की 95वीं जयंती पर हवन कर दी श्रद्धांजलि
Fri, 08 Aug 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। समाजसेवी, कुशल राजनीतिज्ञ और इस्पात उद्योग के स्तंभ पूर्व सांसद एवं मंत्री ओम प्रकाश जिंदल की 95वीं जयंती पर जिंदल हाउस में हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने विशेष रूप से शिरकत करते हुए यज्ञ में पूर्णाहुति अर्पित की और ओपी जिंदल को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में जिले के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर ओपी जिंदल के समाजसेवा में दिए गए योगदान को स्मरण किया। विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि ओपी जिंदल जनकल्याण के प्रेरणास्रोत थे, जिनका जीवन राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र के लिए मार्गदर्शक है। आज उनके पुत्र सांसद नवीन जिंदल उसी राह पर चलते हुए समाज सेवा की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। बाऊ जी की जयंती पर लोगों की भारी उपस्थिति उनके प्रति सम्मान और लोकप्रियता को दर्शाती है।
भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने भी कार्यक्रम में मौजूद लोगों से ओपी जिंदल के बताए मार्ग पर चलने और समाज सेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व विधायक लीला राम गुर्जर, अशोक गुर्जर, कैलाश भगत, सीमा वाल्मीकि, रोहन मित्तल, राजीव राजपूत, धीरेन्द्र सिंह क्योड़क , सरोज करोड़ा सहित अनेक सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कर्मवीर फौजी और उनकी भजन मंडली ने ओपी जिंदल के जीवन और समाजसेवा पर आधारित भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी गई।