फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tribute paid to farmer Shubhakaran

Kaithal News: किसान शुभकरण को दी गई श्रद्धांजलि

Wed, 27 Mar 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 27 Mar 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to farmer Shubhakaran
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला/चीका। किसान आंदोलन पार्ट-दो के तहत खनौरी दादा सिंह वाला बॉर्डर पर पुलिस की गोली लगने से पंजाब के युवा किसान नेता शुभकरण सिंह का अस्थि कलश यात्रा गुहला उपमंडल के गांव आरनौली सुबह चलकर टिब्बा प्लॉट, चंडीगढ़ प्लांट (गुरु नानक नगर), छन्नाजटां, पपराला, अहमदपुर (गड़ा), गगडपुर, बाऊपुर व भागल आदि पहुंची। जहां पर इन अस्थि कलश का ग्रामीणों व किसानों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।


युवा किसान नेता की याद में ग्रामीण व किसानों ने दो मिनट का मौन धारण किया। इस बीच शुभकरण सिंह अमर रहे के नारों से पूरा गांव गूंजता रहा।

इस अवसर पर भाकियू शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत मोहड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष तेजेंद्र पुनिया व स्टेट कोर कमेटी सदस्य जस्सा पूनिया ने बताया कि चाहे कुछ भी हो जाए, किसानों अपने हकों की लड़ाई के लिए आंदोलन जारी रखेंगे और एमएसपी लेकर रहेंगे। तेजवीर सिंह पोंखरा, जिला अध्यक्ष जगदेव बदसुई ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सुखचैन सिंह, गुरमीत सिंह छन्ना-जट्टान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed