{"_id":"6850884954e53fbeae0b6a4c","slug":"trial-for-state-level-boxing-competition-today-kaithal-news-c-245-1-kht1001-133478-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राज्य स्तरीय मुक्केबाजी स्पर्धा के लिए ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राज्य स्तरीय मुक्केबाजी स्पर्धा के लिए ट्रायल आज
Tue, 17 Jun 2025 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
कैथल। राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता (पुरुष व महिला) 2024-25 का आयोजन 27 जून से 29 जून 2025 तक जिला पंचकूला में करवाया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
जिला स्तरीय स्पर्धा के विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों के ट्रायल 17 जून को सायं चार बजे आरकेएसडी स्टेडियम में लिए जाएंगे। ये जानकारी जिला खेल अधिकारी राज रानी ने दी है।
उन्होंने बताया कि राज्य में स्थापित विभागीय प्रशिक्षक केंद्रों, निजी प्रशिक्षण केन्द्रों, शिक्षण संस्थाओं व कर्मचारी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने जिले से संबंधित दस्तावेज दिखाने होंगे।
विज्ञापन
इनमें रिहायशी प्रमाण पत्र, बिजली का बिल, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, बैंक अकाउंट की कॉपी शामिल है। ये प्रतियोगिता सीनियर स्तर की प्रतियोगिता है।
जिला कैथल से निम्न भार वर्गों में राज्य स्तर पर कुल 20 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला (ट्रायल के आधार पर) व राज्य स्तर पर विभिन्न भार वर्गो में करवाया जाना है, जिसमें सीनियर (महिला) वजन 45 से 48 किलोभार, 51, 54, 57, 60, 65, 70, 75, 80 व 80 से अधिक किलोभार, सीनियर (पुरुष) वजन 47 से 50 किलोभार, 55, 60, 65, 70, 75, 80, 85, 90 तथा 90 से अधिक किलोभार शामिल होंगे। संवाद