फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Trees will get pension, application from July

Kaithal News: पेड़ों को मिलेगी पेंशन, जुलाई से आवेदन

Tue, 27 Jun 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 27 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Trees will get pension, application from July
कैथल। प्रदेश सरकार ने 75 साल से अधिक उम्र वाले पेड़ों के लिए पेंशन स्कीम की शुरुआत की है, इसका नाम है ‘हरियाणा प्राण वायु देवता पेंशन’ स्कीम।
विज्ञापन


डीसी जगदीश शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत प्रदेश सरकार 75 साल से अधिक उम्र के पेड़ों की देखभाल व परवरिश करने वालों को प्रतिवर्ष 2500 रुपये पेंशन देगी। यह राशि सीधा लाभार्थियों के बैंक खाते में जमा की जाएगी। ऐसी योजना लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है।

उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से यह योजना पुराने पेड़ों की रक्षा और संरक्षण के लिए लागू की गई है। डीसी ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से ‘हरियाणा प्राण वायु देवता पेंशन’ योजना से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


इसके तहत 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेड़ों को 2500 रुपये वार्षिक पेंशन दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह योजना पूरे हरियाणा में लागू होगी पेड़ को मिलने वाली पेंशन की राशि पेड़ के मालिक के बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार पर्यावरण संरक्षण के प्रति शुरू से ही सुधारात्मक योजनाएं लागू कर रही है, पेड़ पौधों से ही हमें सुरक्षित ऑक्सीजन गैस निशुल्क प्राप्त होती है।

उन्होंने बताया कि 75 साल से उम्र में बड़े हुए पेड़ अपने फैलाव के कारण वातावरण में ऑक्सीजन ज्यादा पैदा करते हैं। इन पेड़ों पर कई प्रकार के पंछी भी अपना घोंसला बनाते हैं। उन्होंने जिलावासियों से अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनने का आह्वान किया।

कहां करना है आवेदन

जिले में यदि किसी व्यक्ति के घर या स्वयं की जमीन पर 75 साल या उससे ज्यादा उम्र का पेड़ है तो वो अपने जिले के वन विभाग कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद एक समिति की ओर से उस आवेदन का आकलन किया जाएगा। सत्यापन के बाद सभी शर्तें पूरी मिलने पर लाभार्थी को पेड़ों से मिलने वाली पेंशन दी जाएगी। इस योजना के तहत जुलाई से आवेदन शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed