फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Trees standing in the middle of the road will be cut in Sector-18

Kaithal News: सेक्टर-18 में काटे जाएंगे बीच सड़क खड़े पेड़

Wed, 26 Feb 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 26 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Trees standing in the middle of the road will be cut in Sector-18
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में डीसी प्रीति ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। इसमें वन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी एचएसवीपी के सेक्टर-18 में बीच सड़क खड़े पेड़ों को कटवाने के बारे में अनुमति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन पेड़ों को कटवा दिया जाएगा।

इससे पहले बैठक में डीसी ने तीनों उपमंडल कैथल, कलायत व गुहला के एसडीएम को निर्देश दिए कि वे सड़क सुरक्षा विषय को गंभीरता से लेते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। डीसी ने एजेंडे में शामिल 16 बिंदुओं पर चर्चा की और संबंधित अधिकारियों से फीडबैक लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर वन विभाग के अधिकारियों ने सेक्टर-18 में बीच सड़क खड़े पेड़ों को जल्द काटे जाने की जानकारी दी। इसी प्रकार तितरम मोड़ पर लाइट लगाने के मामले में एनएचआई के अधिकारियों ने बताया कि इसको लेकर चंडीगढ़ कार्यालय में अनुमानित खर्च रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने निर्देश देकर कहा कि अभी भी जिन स्कूल बसों में सुरक्षित वाहन पॉलिसी के मानकों को पूरा नहीं किया जा रहा, उनको इंपाउंड किया जाए। उन्होंने कहा कि वे आरटीए व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के साथ ब्लैक स्पॉट को चिह्नित करें और आगामी बैठक में एजेंडे में शामिल करवाएं, ताकि कमियों को दूर करवाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा सकें। इसके साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण करें।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा है, क्योंकि यह लोगों के बहुमूल्य जीवन से जुड़ा हुआ है। सभी संबंधित अधिकारी इस विषय को हलके में न लें और जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएं। सभी अधिकारी स्वयं भी सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें तथा उनके कार्यालय में आने वाले लोगों को भी समझाएं।

इसके अलावा अपने-अपने विभाग की सड़कों को दुरुस्त करने सहित अन्य सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित करें। सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में सभी अध्यापक स्कूल में बाइक से आते समय हेलमेट व गाड़ी में सीट बेल्ट का उपयोग करें। हम सभी को मिलकर सड़क सुरक्षा मुहिम को जन-जन तक पहुंचाना है।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि वे लघु सचिवालय के सभी गेटों पर यातायात नियमों का पालन न करने वाले की चालान करें व कोचिंग सेंटरों के बाहर भी वाहनों की जांच करें। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में यह सुनिश्चित करें कि सभी अध्यापक स्कूल में बाइक से आते समय हेलमेट व गाड़ी में सीट बेल्ट का उपयोग करें।

उन्होंने डीईओ व सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि वे सभी स्कूलों के बस ड्राइवरों की आंखों की जांच करवाना सुनिश्चित करें। सभी संबंधित विभाग अपनी सड़कों पर स्पीड लिमिट तथा अन्य साइन बोर्ड लगाए जाएं।

डीसी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क की साइड में लगी तारों को कवर किया जाए। आरटीए गिरीश कुमार ने बताया कि जनवरी में पुलिस ने 2353 चालान किए और 27 लाख 16 हजार 700 रुपये वसूले हैं। इसके साथ ही आरटीए की टीमों ने 125 चालान किए गए, जिसमें 28 लाख 82 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।


इस मौके पर कैथल के एसडीएम अजय सिंह, गुहला के एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह, कलायत के एसडीएम अजय हुड्डा, सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला, डीडीपीओ कंवर दमन, डीआईओ दीपक खुराना विभिन्न विभागों के कार्यकारी अभियंता, ट्रैफिक एसएचओ रमेश कुमार व अन्य अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed