कैथल। आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. मनीष सिंगला ने पौधा लगाकर किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि जिस प्रकार मां नि:स्वार्थ भाव से अपने बच्चों का पालन-पोषण करती हैं, उसी प्रकार पेड़ भी मानव जीवन को ऑक्सीजन, छाया, फल-फूल और स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं बल्कि पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में फलदार, फूलदार और छायादार पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर हीरा सिंह, राजेश शर्मा और कुलदीप सिंह भी उपस्थित रहे।

परिसर में पौधरोपण से पहले पौधों के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विद्यार्थी। विज्ञप्ति