फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Transport committee bus overturned in fields on Jind-Assandh road, four injured

Kaithal News: जींद-असंध मार्ग पर खेतों में पलटी परिवहन समिति की बस, चार घायल

Wed, 05 Feb 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 05 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Transport committee bus overturned in fields on Jind-Assandh road, four injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/राजौंद। जींद-असंध मार्ग पर किच्छाना से जाखौली जाने वाले लिंक मार्ग पर परिवहन समिति की बस अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। इसमें दो पुरुष व दो महिलाएं शामिल हैं। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस ने भी पहुंचकर जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह के समय परिवहन समिति की बस कैथल से असंध जा रही थी, जैसे ही बस किच्छाना से जाखौली जाने वाले लिंक मार्ग पर पहुंची तो सामने से बैलगाड़ी आने पर अनियंत्रित हो गई। इससे यह बस खेतों में पलटकर जा गिरी। बस में 60 से ज्यादा यात्री सवार थे। इनमें से चार लोगों को अधिक चोट आई हैं। इनमें से एक बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को तुरंत ही जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में दाखिल करवाया गया। इस बस में स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चे भी सवार थे।
विज्ञापन


गांव जखौली और किच्छाना रोड पर सड़क बहुत संकरी है। यहां एक बार में केवल एक ही वाहन पास हो सकता है। जब बस रोड से गुजर रही थी तो सामने से एक बैलगाड़ी आ गई। उसे रोड पर जगह देने के लिए बस चालक ने गाड़ी का एक पहिया रोड से नीचे उतार दिया। कहा कि बस में 60 से 65 लोग सवार थे। इसलिए रोड से उतरा पहिया कच्ची मिट्टी में धंस गया। इससे बस बगल के खेत में ही पलट गई। इसमें ज्यादा लोगों को चोट नहीं आई है। मौके से सभी लोगों को दूसरे वाहनों से आगे भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. ललित जांगड़ा ने बताया कि उनके पास इलाज के लिए कुल चार लोग लाए गए थे। इनमें दो महिलाएं और दो पुरुष थे। मोर माजरा निवासी रामफल (55) की टांग में चोट लगी थी। उन्हें कोई दूसरी बाहरी चोट नजर नहीं आई। हमने उन्हें एक्सरे के लिए भेज दिया था। वहां उनकी टांग का एक्सरे कर पता लगा रहे हैं कि कहीं फ्रैक्चर तो नहीं। अन्य रुचि (40) भी आई थी। उसके पेट में दर्द था। हमने उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा है। एक अन्य सुनील (40) थे, जो कैथल के निवासी थे। उनकी भी जांच की जा रही है। कैथल निवासी सुनीता (35) की हालत भी ठीक है। उन्हें पैर में हल्की चोट लगी थी। उन्हें उपचार दे दिया गया है।


मिट्टी में पहिया धंसने से हुआ हादसा

तितरम थाना के जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे जींद रोड पर कालन गांव के पास हुआ है। हमें सूचना मिली थी कि एक प्राइवेट बस कैथल से असंध जा रही थी। कसान गांव के पास रास्ते का निर्माण कार्य चल रहा है, वहां से बस निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed