फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Transformers stolen from Guhla, Cheeka

Kaithal News: गुहला, चीका से चुरा ले गए ट्रांसफार्मर

Thu, 06 Mar 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 06 Mar 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Transformers stolen from Guhla, Cheeka
कैथल। गुहला व चीका थाना क्षेत्र में चोर लाखों रुपये के बिजली ट्रांसफार्मर चुरा ले गए। इस मामले में चीका थाना में एसडीओ की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पहले मामले में चीका थाना में दी गई शिकायत में बिजली निगम चीका के एसडीओ दीपक शर्मा ने बताया कि चोर 27 फरवरी को दरबारा सिंह के खेतों में रखा ट्रांसफार्मर चुरा कर ले गए। चुराए गए ट्रांसफार्मर की कीमत करीब 70 हजार रुपये है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में बिजली निगम गुहला के एसडीओ राहुल ने गुहला थाना में दी शिकायत में बताया कि चोर 25 फरवरी को अगौंध के किसान नोनिहाल सिंह के खेतों में रखा ट्रांसफार्मर अन्य सामान चुरा कर ले गए। चुराए गए सामान की कीमत एक 13 हजार 850 रुपये बताई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादगाड़ी से चुराया हजारों रुपये का चावल
विज्ञापन

कैथल। शहर में चोर एक गाड़ी से हजारों रुपये चावल चुराकर ले गए। बहावलपुर निवासी रिजवान उर्फ भोला ने सिविल लाइन थाना में दी गई शिकायत में बताया कि चोर गत 26 फरवरी को ढांड रोड स्थित विष्णु राइस मिल कैथल स्थित उसकी गाड़ी से चोर 17 कट्टे चावल चुरा कर ले गए। चुराए गए चावल की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed