फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Transformer goods on the target of thieves

Kaithal News: चोरों के निशाने पर ट्रांसफार्मर का सामान, तीन जगह चोरी

Fri, 12 May 2023 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 12 May 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Transformer goods on the target of thieves
कैथल। चोरों के निशाने पर ट्रांसफार्मर का सामान है। तीन जगहों पर खेतों से इसे चोर चोरी कर ले गए। इसके अलावा मकान से गहने और स्कूल से कैमरा चोरी हो गया। सभी केस दर्ज कर पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर लिया है। बिजली निगम की एसडीओ सपना रानी ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 1-2 मई की रात गांव रसीना निवासी किसान मानसिंह के खेत से ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। एसआई महिपाल मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


बिजली निगम के एसडीओ अजय कुमार ने चीका थाना में शिकायत दी कि 27-28 अप्रैल की रात गांव गगड़पुर निवासी किसान जरनैल सिंह के खेत से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हो गया। एसआई सुरेश जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली निगम के एसडीओ योगेश कुमार ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि 2-3 मई की रात गांव खुरड़ा निवासी किसान शम्मी के खेत से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हो गया। एसआई ईश्वर सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है।

उधर, गांव नंदसिंहवाला निवासी गुरनाम सिंह ने सदर थाना में शिकायत दी कि 10 मई को चोरों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर, जमीन के दस्तावेज व अन्य सामान चोरी कर लिया। इनकी कीमत दो लाख 25 हजार रुपये है। पुलिस ने केस दर्ज कर एएसआई रामफल को मामले की जांच सौंपी है।


इसी प्रकार राजकीय उच्च विद्यालय संगरौली के मुख्य शिक्षक ओमप्रकाश ने ढांड थाना में शिकायत दी कि 8-9 मई की रात स्कूल से कैमरा चोरी हो गया। एचसी राजेश कुमार इस मामले की जांच कर

रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed