फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Training provided to concerned officials and staff for a special intensive review.

Kaithal News: विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Training provided to concerned officials and staff for a special intensive review.
कलायत में मतदाता सूची को लेकर आयोजित बैठक
कलायत। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के सफल व प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य के लिए संबंधित अधिकारियों व तकनीकी स्टाफ के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लघु सचिवालय सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची संबंधी कार्यों की प्रक्रियाओं, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के विभिन्न चरणों की विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त होने वाले दावे और आपत्तियों के निस्तारण, मतदाता सत्यापन, आवश्यक दस्तावेजों की जांच, ऑनलाइन पोर्टल व संबंधित सॉफ्टवेयर के संचालन, आंकड़ा प्रविष्टि, अभिलेख संधारण और तकनीकी समस्याओं के समाधान के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। साथ ही निर्वाचन कार्यों में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि निर्वाचन प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील जिम्मेदारी है। इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
विज्ञापन

एसडीएम अजय हुड्डा ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी केंद्र स्तरीय अधिकारी, सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी और तकनीकी स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी करते हुए प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक विषयों पर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से अपेक्षा की गई कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का प्रभावी उपयोग करते हुए आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के सफल संचालन में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

कलायत में मतदाता सूची को लेकर आयोजित बैठक

कलायत में मतदाता सूची को लेकर आयोजित बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed