अखिल भारतीय नायक सभा की ओर से भूमिहीन व गरीब किसान मजदूरों को प्रशिक्षित करके स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुहिम चलाई गई है। सभा के युवा राष्ट्रीय महासचिव जगमोहन नायक ने बताया कि इसी मुहिम के तहत जिला श्रीगंगानगर के गांव बनवाली में मशरूम की खेती करने बाबत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर तीन दिवसीय था जो कि 1 से 3 अक्तूबर तक चला। मशरूम खेती का प्रशिक्षण जगदीप नायक एवं रामनिवास कैथल ने दिया। इस कैंप में अखिल भारतीय नायक सभा के राष्ट्रीय महासचिव बसंत नायक, संगठन सचिव सुभाष नायक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की और प्रशिक्षणार्थियों को पत्र देकर शुभकामनाएं दी। इस कैंप की संपूर्ण व्यवस्था जगमोहन नायक एवं कुलदीप सिंह सैनी ने की। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर गांव बनवाली के सरपंच राजेंद्र नायक पहुंचे। इस अवसर पर मास्टर दीवान सिंह, विकास नायक, ललित गढ़वा, रितिक प्रशांत नायक, सत्य प्रकाश नायक, प्रताप पंच, कृष्ण पंच व विकास मौजूद रहे। संवाद