फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Training given to government principals

Kaithal News: राजकीय प्रधानाचार्यों को दिया प्रशिक्षण

Fri, 22 Nov 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 22 Nov 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Training given to government principals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कैथल में राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया। यह प्रशिक्षण जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य डाइट कैथल रामदिया गागट के मार्गदर्शन में 22 नवंबर तक चलेगा।

वीरवार को पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी कुरुक्षेत्र प्रेम पूनिया ने अध्यापक स्कूल मुखिया को जॉब प्रोफाइल, कर्मचारी आचरण नियम व 2016 सेवन नियमों पर व्यक्तव्य दिया। इसके अतिरिक्त प्राध्यापक पवन कुमार व मिकेंद्र सिंह ने नशा मुक्ति, संचार कौशल, विद्यालय आधारित आंकलन, आपदा प्रबंधन जैसे विषय पर विद्यालय प्रमुखों के साथ चर्चा की। अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में तैनात लेखा अधिकारी सुरेंद्र पाल ने लेखा नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन


इस प्रशिक्षण के प्रथम चरण में ब्लॉक कैथल,सीवन व कलायत के प्रधानाचार्य ने भाग लिया। अगले चरण में तीन अन्य ब्लॉक गुहला, पुंडरी व राजौंद के विद्यालय मुखिया भाग ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नई शिक्षा नीति के आलोक में विद्यालय की शिक्षण प्रक्रिया व प्रबंधन को बेहतर बनाना है। डाइट स्तर पर इसका संचालन प्रशिक्षण विभाग द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कोऑर्डिनेटर के रूप में यशपाल प्राध्यापक अपनी सेवा दे रहे हैं। प्रशिक्षित प्रधानाचार्य में हरपाल सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली, श्रीचंद्र किशोर, महेश आहूजा, रविंद्र कुमार, रमेश कैंडल, संदीप सिंह, धर्मपाल, विमला सिरोही, वंदना गिरधर व अन्य 35 प्रधानाचार्य ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षित प्राचार्य ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण को बड़ी गंभीरता से लिया और उन्होंने इस प्रशिक्षण के माध्यम से कई नए नियम और कर्तव्यों को सिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed