{"_id":"645d45b7cf0958f7ad086b98","slug":"trained-teachers-will-now-give-digital-knowledge-to-students-kaithal-news-c-18-1-118266-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रशिक्षित अध्यापक अब छात्रों को देंगे डिजिटल ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रशिक्षित अध्यापक अब छात्रों को देंगे डिजिटल ज्ञान
Fri, 12 May 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 12 May 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
कैथल। प्रदेश सरकार की ई-अधिगम योजना के तहत जिले में अब तक कुल 1026 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इनमें अंग्रेजी व सोशल साइंस के 871 अध्यापक व 155 मुख्य अध्यापक शामिल हैं। अब ये अध्यापक 10वीं से 12वीं तक के छात्रों को 15 मई तक योजना के तहत प्रशिक्षित कर डिजिटल ज्ञान देंगेे। यह प्रशिक्षण जिले के विभिन्न स्कूलों में शुरू हो गया है।
ई अधिगम योजना का उद्देश्य ः इसके तहत प्रदेश के विद्यार्थियों को निशुल्क टैबलेट प्रदान करने के बाद उन्हें डिजिटल माध्यम से शिक्षा देना है। यह योजना प्रदेश के छात्रों को कौशल हासिल करने में सहायता प्रदान करेगी। इसके अलावा छात्रों को नए अवसरों की भी प्राप्ति होगी। ई-अधिगम योजना के माध्यम से प्रदेश के छात्र वैश्विक विद्यार्थी भी बन सकेंगे। यह योजना शिक्षा के स्तर को सुधारने में भी कारगर साबित होगी।
योजना के संचालन से विद्यार्थियों सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे। वे सभी विद्यार्थियों जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण टैबलेट खरीदने में सक्षम नहीं थे, उनको इस योजना के माध्यम से टैबलेट की प्राप्ति होगी। ई अधिगम योजना के जिला इंजार्च नरेंद्र बाल्यान ने बताया कि इसमें पहले अध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया। अब धीरे-धीरे कक्षा कक्षों में विद्यार्थियों को ई अधिगम की जानकारी दी जा रही है। ई अधिगम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से शिक्षा प्रदान करना है। इस योजना से शिक्षा के स्तर में भी सुधार होने होगा।
विज्ञापन
सरकार का लक्ष्य ः राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को वर्ष 2025 तक पूरी तरह लागू करने का लक्ष्य है। इसका एक उद्देश्य विद्यार्थियों का कौशल विकास करना है। यह तभी संभव है यदि पर्सनल डिजिटल डिवाइस उपलब्ध करवाए जाएं। अब स्कूल स्तर पर जिनको डिजिटल एक्सेस मिल रहा है, वे आईटी क्षेत्र में अपने कौशल का प्रदर्शन करते दिखेंगे।