{"_id":"580276d94f1c1bc67b29159b","slug":"train-gate-closed-railway-track-man-fall-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद फाटक से निकल ट्रेन से जा टकराया पटरियों के बीच गिरा, ऊपर से गुजरी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद फाटक से निकल ट्रेन से जा टकराया पटरियों के बीच गिरा, ऊपर से गुजरी ट्रेन
ब्यूरो कैथल
Updated Sun, 16 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद फाटक पर एक बार फिर लापरवाही सामने आई है। करनाल रोड स्थित बंद फाटक से निकलने की कोशिश में एक व्यक्ति ट्रेन से जा टकराया और पटरियों के बीच जा गिरा। ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। हादसे में उसे मामूली चोट आई, उसे प्रत्यक्षदर्शियों ने अस्पताल में भर्ती करवाया है।
सुबह करीब 11 बजे जींद से कुरुक्षेत्र की ओर जाने वाली गाड़ी आने वाली थी। गांव बात्ता निवासी सुनील करनाल रोड स्थित बंद रेलवे फाटक को पार करने लगा। उसके फाटक पार करते ही अचानक ट्रेन आ गई और वह सीधे ट्रेन से जा टकराया। सुनील टक्कर के बाद पटरी के बीचोंबीच जा गिरा और ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। ट्रेन निकलने के बाद देखा तो उसे चोटें आई थी लेकिन कोई भी अंग कटने से बच गया।
वहां पर मौजूद गुरुदेव नामक व्यक्ति ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों को लगा कि ट्रेन से टकराने वाले की जान नहीं बचेगी। लेकिन शुक्र है कि वह पटरियों के बीच में जा गिरा और ट्रेन उसके ऊपर से निकल गई।