फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tragic accident in Kaithal, Girl got hit by 33 thousand KV line passing over house, two deaths already

कैथल में दर्दनाक हादसा: घर के ऊपर से गुजर रही 33 हजार केवी की लाइन की चपेट में आई बच्ची, पहले हो चुकी दो मौतें

Sat, 13 Apr 2024 04:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 13 Apr 2024 04:24 PM IST
सार

कैथल में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद इतना अधिक जोरदार धमाका हुआ कि आस-पास स्थित मकानों में बिजली के कई उपकरण जल गए। मृतक बच्ची की मां अपने तीनों के बच्चों के साथ तीन साल से पति से अलग किराए के मकान में रह रही थी।

विज्ञापन
Tragic accident in Kaithal, Girl got hit by 33 thousand KV line passing over house, two deaths already
हादसे में बच्ची की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

कैथल के प्यौदा रोड पर शनिवार को हाई वोल्टेज तार के कारण दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार नौ वर्षीय नीतू अपने घर पर ही छत पर खेल रही थी। उस दौरान अचानक ही वह हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में कॉलोनी के लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


वहीं, हादसे के बाद इतना अधिक जोरदार धमाका हुआ कि आस-पास स्थित मकानों में भी बिजली के कई उपकरण जल गए। कॉलोनी के लोगों ने निगम के खिलाफ अपना रोष जताते हुए कहा कि हाई वोल्टेज तार की इस समस्या को लेकर वे कई बार निगम के अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन इसे नहीं हटाया जा रहा है। इस कारण यहां पर लगातार हादसे हो रहे हैं और लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।
विज्ञापन


बता दें कि मृतक बच्ची नीतू की मां अपने तीन बच्चों के साथ प्यौदा रोड़ गली नंबर 11, शास्त्री नगर में किराए के मकान में रह रही है। मृतक बच्ची के नाना रामनिवास ने बताया कि उनकी बेटी के पास दो बेटियां व एक बेटा है। शनिवार दोपहर को उसकी एक दहोती नीतू की बिजली की हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक बच्ची की मां अपने तीनों के बच्चों के साथ तीन साल से पति से अलग किराए के मकान में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काॅलोनी के लोगों ने बताया कि वे कुछ दिन पहले भी बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के पास गए थे और उन्हें मकानों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार हटाने का अनुरोध करके आए थे, लेकिन निगम ने उनकी एक नहीं सुनी। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और दमकल विभाग की गाड़ी ने घर में लगी आग को बुझाया। मकान में एक जोरदार हुए धमाके के साथ ही आसपास के दर्जनों घरों के बिजली के ऊपर चल गए।

काॅलोनी निवासी सोमा ने बताया कि इस हादसे के समय उनके घर के पंखें व अन्य बिजली के उपकरण खराब हो चुके हैं। इसी प्रकार किताबों ने बताया कि उनके घर का फ्रीज भी चल गया। कालोनी निवास महेश के घर के बिजली उपकरण भी जलकर राख हो चुके हैं। कई लोगों के घरों के बाहर लगे बिजली के मीटर भी जल गए हैं। आसपास के लोगों का आरोप है कि इस कालोनी के लोगों के बिजली के उपकरण जलने की बात आम हो गई है। कई बार ऐसा हो चुका है और वो निगम के आगे अपना दुखड़ा रो चुके हैं लेकिन समस्या ज्यों की त्यों है।


अधिकारी के अनुसार
प्यौदा रोड से जो बिजली की हाई वोल्टेज तार जा रहे हैं। वह जींद रोड स्थित 132 केवी पावर हाउस की है। इन तार को हटाने के लिए अभी तक कोई ऐसा प्रावधान नहीं हुआ है। परंतु फिर भी यदि यहां के कॉलोनी निवासी उन्हें लिखित में तार हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दें तो वे उसे आला अधिकारियों तक पहुंचा देंगे। इसके बाद इन तारों को हटाने के लिए आला अधिकारी की कुछ फैसला लेंगे। -परमवीर, एक्सईएन, एचवीपीएनएल, कैथल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed