फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Traffic problem increased due to construction of divider, drivers worried

Kaithal News: डिवाइडर बनने से यातायात समस्या बढ़ी, वाहन चालक परेशान

Mon, 18 Nov 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 18 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Traffic problem increased due to construction of divider, drivers worried
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर में डिवाइडर बनने के बाद से यातायात की समस्या बढ़ गई है। दरअसल, सड़क संकरी हो गई है। इसके कारण से दिन भर कैथल पटियाला मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे वाहन चालक परेशान होते हैं।

उल्लेखनीय है कि कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर ही मुख्य बाजार है। यहां पर सुबह से शाम तक लेकर लोगों की भीड़ रहती है। इसी मार्ग पर ही सीवन के दोनों सरकारी स्कूल व बैंक भी है। डिवाइडर के दोनों ओर अधिकतर दुकानों का समान सड़क तक रखा दिखाई पड़ता है। अतिक्रमण से सड़क पतली हो जाती है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि यदि नगर का एक बाईपास बना दिया जाए तो इस जाम की स्थिति से निजात पाई जा सकती है। नगर में कोई बस अड्डा न होने के कारण बसें कैथल पटियाला मुख्य मार्ग पर ही खड़ी हो कर सवारियां चढ़ाती उतारती हैं। बस रुकने के साथ ही बसों के पीछे वाहनों की कतारें लग जाती हैं। नगर का बाजार भी कैथल पटियाला मुख्य मार्ग पर हैं और साथ ही 4 बड़े बैंक, खंड मुख्यालय, नगरपालिका कार्यालय, तहसील मुख्यालय, सरकारी स्कूल, थाना सभी मेन रोड पर ही स्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर आने वाले सभी लोगों के वाहन मेन रोड पर खड़े होते हैं जिसके कारण से जाम लग जाता है। कैथल पटियाला मुख्य मार्ग स्टेट हाईवे है जो दो प्रदेशों को जोड़ता है। यहां से वाहनों का आना जाना भी अधिक है। भारी वाहन भी नगर के बीच में से ही गुजर कर जाते हैं। इसके कारण से उनके पीछे भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। शाम के समय रेहड़ी बाजार भी नगर के मुख्य मार्ग पर ही लगता है तब भी वाहनों को गुजरने में काफी दिक्कत होती है। बाईपास निकाले जाने से भारी वाहनों को नगर में प्रवेश करने की जरूरत नहीं रहेगी और नगर में लगने वाले जाम समाप्त हो जाएंगे।


नगर निवासी राज कुमार वधवा, विजय सरदाना, भीषू चौधरी, मनोज आनन्द, गौरव वधवा, नरेश मित्तल, जरनैल सिंह धन्जु, पुरुषोतम सिंह, राजेन्द्र सैनी, बलजीत व अन्य ने मांग की है कि नगर में बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने और नगर से जाम की स्थिति को समाप्त करने के लिए नगर के बाहर से एक बाईपास निकाला जाए, ताकि नगर में हर समय लगने वाले जाम से निजात पाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed