फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Traffic police removed encroachment from the city

सुगम व सुरक्षित यातायात व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Traffic police removed encroachment from the city
कैथल। नगर परिषद और यातायात पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सोमवार दोपहर बाद शहर में सड़कों से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान कई दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों के बाहर से सामान व वाहन समेट लिया। जो भी सामान मिला, नगर परिषद की टीम ने सामान को ट्राली में रखकर जब्त कर लिया।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय के निकट से यह अभियान शुरू हुआ। पिहोवा चौक की ओर जाते-जाते पुलिस टीम ने रेहड़ी संचालकों और दुकानदारों को सड़क पर अतिक्रमण को लेकर चेतावनी जारी की। टीम को देखकर रेहड़ी संचालक अपनी-अपनी फलों और अन्य खाद्य पदार्थों से भरी रेहड़ी को लेकर इधर-उधर घसीटते नजर आए। आस-पास की कालोनियों में ले जाकर रेहड़ी खड़ी करते दिखाई दिए। दुकानदारों ने सडक़ पर रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित वाहनों को खुद ही दुकानदार हटाते नजर आए। पिहोवा चौक, पिहोवा चौक से अंबाला रोड, अंबाला रोड से ढांड रोड तक पुलिस ने यह अभियान चलाया।
विज्ञापन

प्रवक्ता प्रदीप नैन ने बताया कि एसपी मकसूद अहमद के निर्देश पर शहर में थाना प्रबंधक यातायात एसआई मुख्तयार सिंह की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस की टीम ने अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी मकसूद अहमद ने कहा कि भीड़-भाड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ मिल कर अतिक्रमण हटवाने का अभियान चलाया है। एसपी ने दुकानदारों से अपील की है कि शहर में सुगम व्यवस्था स्थापित करने के लिए प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed