{"_id":"699df59e3b91fe8ff4087c39","slug":"traffic-park-is-filthy-chairs-are-broken-kaithal-news-c-245-1-kht1002-145551-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्रैफिक पार्क में गंदगी का आलम, कुर्सी टूटी पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्रैफिक पार्क में गंदगी का आलम, कुर्सी टूटी पड़ी
विज्ञापन
पारस सोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल ।
शहर के बस स्टैंड के पास स्थित ट्रैफिक पार्क इन दिनों गंभीर अव्यवस्था और गंदगी का शिकार बन चुका है। यह पार्क सामान्य रूप से यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए विश्राम और मनोरंजन का स्थान माना जाता था। लोग यहां बैठने, आराम करने और बच्चों को खेलने के लिए लाते थे, लेकिन अब पार्क अपनी पहचान खोता जा रहा है। स्थानीय निवासी सुरेश, अमित ,गौरव ने बताया पार्क में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं और बैठने के लिए रखी गई कुर्सियां टूटी हुई हैं।
बस स्टैंड के पास होने के कारण रोजाना बड़ी संख्या में यात्री पार्क में आते हैं। यात्रियों का कहना है कि बस का इंतजार करते समय वे पार्क में कुछ समय विश्राम करने के लिए आते हैं । वर्तमान में हालात के चलते उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पार्क की सफाई व्यवस्था बेहद खराब है। प्लास्टिक, सूखे पत्ते और अन्य कचरा चारों ओर फैला हुआ है, इससे न केवल पार्क की सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि वातावरण भी दूषित हो रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए पार्क में समय बिताना अब कठिन हो गया है।
राहुल गांव क्योड़क
ने बताया कि पार्क में गंदगी हर जगह फैली हुई है। सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिससे लोगों को बैठने में भी कठिनाई होती है। पार्क की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और इसे लोगों के लिए फिर से उपयोगी बनाया जाए।
विज्ञापन
माता गेट निवासी पारस सोनी
ने बताया कि पार्क में लगी कुर्सियां टूटी पड़ी हैं। कई कुर्सियों के हत्थे टूट चुके हैं और कुछ की सीटें क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे में बुजुर्ग और महिलाएं बैठने में परेशानी का सामना करते हैं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि पार्क की मरम्मत करवाई जाए और नियमित रूप से रखरखाव किया जाए।
आरटीए गिरीश कुमार ने बताया की स्थिति के बारे में जानकारी ले ली है और जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।