{"_id":"68852bb7cda7fcdfa6042890","slug":"traffic-jam-situation-in-the-city-since-morning-kaithal-news-c-18-1-knl1004-701590-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शहर में सुबह से बनी जाम की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शहर में सुबह से बनी जाम की स्थिति
Sun, 27 Jul 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के आयोजन के चलते शनिवार को शहर में सुबह से लेकर शाम तक कई इलाकों में जाम की स्थिति बनी रही। सबसे बड़ी परेशानी पार्किंग व्यवस्था का अभाव रहा, जिससे निजी वाहनों से पहुंचे अभ्यर्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर अभ्यर्थियों के वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। परीक्षा केंद्रों के आसपास अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों ने हालात और बिगाड़ दिए। इससे पिहोवा चौक, अंबाला रोड, पार्क रोड, जाट कॉलेज रोड से लेकर नया बस स्टैंड तक यातायात बार-बार बाधित होता रहा। संवाद