फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Traffic halts becuase of railway crossing repairment

नहीं दी सूचना, पूरे दिन रेलवे फाटक बंद, वाहन रेंगते रहे

Wed, 14 May 2014 12:04 AM IST
कैथल
कैथल Updated Wed, 14 May 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
Traffic halts becuase of railway crossing repairment
कैथल। रेलवे द्वारा चंडीगढ़-हिसार हाईवे पर बस अड्डे पर स्थित रेलवे फाटक को मरम्मत के चलते मंगलवार को बंद कर दिया गया, जिसके चलते स्थानीय लोगों और चंडीगढ़-हिसार जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्योंकि न तो रेलवे प्रशासन ने लोगों को सूचना दी और न ही जिला प्रशासन की ओर से लोगों को इस बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन


सुबह नौ से शाम छह बजे तक बंद रहा फाटक
रेलवे के इस फाटक के स्लिपर बदलने के कारण इसे सुबह नौ से शाम छह बजे तक बंद रखा, जिससे न केवल शहरवासियों को, बल्कि हिसार से चंडीगढ़ सहित कई जिलों एवं राज्यों में आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों को सामना करना पड़ा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि उन्होंने एक दिन पहले जिला प्रशासन को इस बार में सूचना दी थी। लेकिन लोगों को इस बारे में कोई सूचना न मिलने से परेशानी से दो चार होना पड़ा। जानकारी न होने के कारण हाईवे पर दिन भर ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल रही। वाहन चालक कई घंटे जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


ट्रैफिक बहाली के लिए रूट डायवर्ट  
बस अड्डे के पास स्थित रेलवे फाटक बंद होने से सुबह ही हिसार से चंडीगढ़, कैथल से पिहोवा, गुहला-चीका, पटियाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर जाने वाली रोडवेज बसों में सवार यात्रियों और निजी वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। फाटक बंद रहने के कारण चंडीगढ़ की ओर से आने वाले वाहन चालकों एवं उसमें सवार लोगों को काफी दिक्कत हुई। हालांकि पुलिस द्वारा फाटक बंद होने के कारण रूट डायवर्ट जरूर कर दिया गया था, लेकिन आम जनता को सूचना न दिए जाने के कारण लोग पेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला और चंडीगढ़ आने वालों को आरओबी से निकाला
शाम तक अंबाला चंडीगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को अंबाला रोड बाईपास चौक से नवग्रह चौक एवं शहर के बीचों-बीच स्थित आरओबी से निकाला गया। वहीं बस अड्डा जाने वाली बसों को नवग्रह चौक से करनाल रोड से होते हुए बस अड्डे तक ले जाया गया।

इसके अलावा ढांड रोड बाईपास चौक से हुडा के बीचों-बीच से भी वाहनों को निकाला गया। दिन भर हजारों की संख्या में वाहनों के शहर के बीचों-बीच गुजरने के कारण कई बार जाम की स्थिति बनी। जिस कारण न केवल शहर से गुजरने वाले लोग परेशान हुए, बल्कि शहरवासियों को भी दिक्कतें र्हुइं।

पहले दी जानी चाहिए सूचना : शहरवासी
शहरवासी राजेश कुमार, रोहताश, राजीव, संजय कुमार, विक्रांत, रोशनी देवी, अध्यापिका पूनम और पिंकी ने कहा कि जिला प्रशासन को आम जन को ऐसी व्यवस्था में पहले ही सूचित करना चाहिए, ताकि लोगाें का समय खराब न हो। पूनम ने कहा कि उन्हें ऑटो से बस अड्डा जाना था। जिस कारण पहले तो जाम के चलते ऑटो ही बस अड्डे पर मुश्किल से पहुंची। इसके बाद बस अड्डे से उसे चंडीगढ़ जाना था तो चंडीगढ़ के लिए बस भी बस अड्डे से वापस करनाल रोड से गई। जिसमें उसका काफी समय खराब हो गया।
----------------------------------

दस अधिकारियों को दी थी सूचना
एक दिन पहले ही करीब 10 अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी गई थी। जिसमें डीसी, एसपी, जीएम रोडवेज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हैं। सुबह नौ से लेकर शाम छह बजे तक फाटक बंद रखा गया। साल में एक बार फाटक के स्लिपर बदले जाते हैं।
अजीत कुमार, पीडब्ल्यूआई, रेलवे।

पुलिसकर्मियों को तैनात किया था
सूचना के अनुसार यातायात पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई थी। जिस कारण फाटक बंद होने पर रूट डायवर्ट कर दिया गया था। पुलिस कर्मचारियों न काफी प्रयास किया कि जाम की स्थिति न रहे।

-कुलदीप सिंह यादव, एसपी, कैथल।  

सूचना क्यों नहीं दी, पता करवाएंगे
पता करवाएंगे कि कहां चूक हुई है। यदि रेलवे ने पहले ही बता दिया था तो जनता को इस बारे में सूचित किया जाना चाहिए। इस तरह की स्थिति पर विशेष नजर रखी जाएगी।
एनके सोलंकी, डीसी, कैथल। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed