फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tractor trampled standing crop, case registered

टयोंठा में जमीनी विवाद के चलते मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Tractor trampled standing crop, case registered
पूंडरी। टयोंठा गांव में गेहूं की खड़ी फसल को जबरन ट्रैक्टर चलाकर नष्ट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में गांव के हुक्म सिंह ने बताया कि उनके पिता पांच भाई थे। सभी की मृत्यु हो चुकी है। चाचा की जमीन को लेकर न्यायालय में वाद चल रहा है। न्यायालय से स्टे भी मिला है। गत 23 फरवरी को रात 10 बजे जब वह अपने खेतों की रखवाली के लिए पहुंचा तो देखा कि ट्रैक्टर चलाकर उनके भाई तरसेम की गेहूं की खड़ी फसल नष्ट की जा रही है। आगे जाकर देखा तो उनके खुद के खेत में भी ट्रैक्टर हेरो से गेहूं को नष्ट किया जा रहा था। वहां पर मंगत, प्रेमपाल पुत्र शेर सिंह, जोनी पुत्र मंगत, उर्मिला पत्नी जयकुमार, दिलबाग पुत्र जयकुमार के अलावा सात-आठ लोग बंदूकों व तलवारों से लैस होकर खड़े थे। जब उन्होंने विरोध किया तो उनके ऊपर बंदूक तान दी गई। इसलिए जान बचाकर वहां से भाग आया। उस समय पास में मोबाइल नहीं था और न ही मैं मोबाइल चलाना जानता था। गांव में आकर प्रदीप कुमार को सारी बात बताई। सुबह प्रदीप ने मोबाइल में पैसे डलवाकर एसएचओ को फोन पर मामले की जानकारी दी। एसएचओ ने मौके पर पुलिस भेजी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर पाया कि मामला कोर्ट का है। पुलिस ने खड़ी फसल को ट्रैक्टर को नष्ट करना धारा 427 के तहत अपराध है। जांच में पाया गया कि प्रेमपाल ने हुक्म सिंह की खड़ी फसल नष्ट कर 26 कनाल जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed