फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   toys made from waste material

Kaithal News: व्यर्थ सामान से तैयार किए खिलाैने

Sat, 18 Apr 2026 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 18 Apr 2026 03:43 AM IST
विज्ञापन
toys made from waste material
कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए आंगनबाड़ी वर्कर।
गुहला चीका। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत खंड गुहला की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय चीका में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत टॉयज वर्कशाप लगाई गई। इसकी अध्यक्षता सीडीपीओ गुरजीत कौर की ओर से की गई। इस दाैरान कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने पुराने डिब्बो, बोतलों व अन्य उपलब्ध सामग्री से आकर्षक व शैक्षणिक खिलौने तैयार किए। कार्यक्रम का उद्देश्य वेस्ट मटेरियल से खिलौने बनाकर बच्चों के समग्र विकास के प्रति जागरूकता को बढ़ाना था । इस दौरान सीडीपीओ ने संतुलित आहार स्वच्छता और बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास के बारे में जानकारी दी। इस माैके पर सुपरवाइजर नवजीत कौर, सविता, सोनिया,पूजा आदि उपस्थित रही।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed