{"_id":"67be1437ab5533cad00db9cb","slug":"took-part-in-sports-kaithal-news-c-18-1-knl1004-590145-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खेेलों में लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खेेलों में लिया हिस्सा
Wed, 26 Feb 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। अकाल अकादमी भूंसला में मंगलवार को वार्षिक खेल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसमें खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान और शपथ ग्रहण से हुई, जिसमें सभी छात्रों और शिक्षकों ने खेल भावना को बनाए रखने का संकल्प लिया। इसके बाद खेल मशाल प्रज्वलित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य गुरजीत कौर ने की व मुख्यातिथि के रूप में पूर्व डीईओ प्रेम सिंह पुनिया ने शिरकत की। शिक्षकों में दीक्षा, जसप्रीत, निर्मल, सतगुर सहित अन्य ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खेल प्रतियोगिता में 100, 200 और 400 मीटर की रेस, मेंढक दौड़, चम्मच दौड़, टॉवर बनाना, गेंद इकट्ठा करना, लंबी कूद, ऊंची कूद और शॉट पुट जैसी प्रतिस्पर्धाएं करवाई गईं।
छात्रों ने योग, डंबल व्यायाम जैसी शारीरिक गतिविधियों से फिटनेस और संतुलन क्षमता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में अभिभावकों के लिए भी खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई। मुख्यातिथि ने कहा कि खेलों से हमारे अंदर अनुशासन व टीम वर्क के रूप में काम करने की भावना उत्पन्न होती है। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने विजेता रहे छात्रों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।