फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   took oath on contemplation day

Kaithal News: चिंतन दिवस पर ली शपथ

Fri, 23 Feb 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 23 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
took oath on contemplation day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, भीष्म एवं झांसी ओपन ग्रुप व इंडियन स्काउट एंड गाइड फैलोशिप ने वीरवार को विश्व चिंतन दिवस मनाया। इस मौके पर श्री नर नारायण समिति के संचालित शिक्षा केंद्र पर कार्यक्रम क दौरान पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए शपथ दिलवाई गई। साथ ही पर्यावरण व स्वच्छता विषय पर पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिताएं करवाई।

कार्यक्रम के शुभारंभ पर रोवर देव सोनी ने विश्व चिंतन दिवस की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दिन का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता, विचारशीलता व अंतरराष्ट्रीय मित्रता है। 22 फरवरी को ही स्काउटिंग के जनक लार्ड बेडन पावेल व उनकी पत्नी लेडी ओलेव पावेल का जन्मदिवस होता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रति वर्ष इस आयोजन को एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम है हमारी दुनिया, हमारा समृद्ध भविष्य पर्यावरण और वैश्विक गरीबी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप लीडर बख्शीश गिरधर ने बताया कि पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। रेंजर लीडर अंजू शर्मा ने कहा कि लार्ड बेडन पावेल का जीवन आदर्श मानवता की ओर प्रेरित करता है। बच्चे विचारशीलता, सामाजिक सेवा के मूल सिद्धांतों के प्रति संवेदनशील होते हैं। ममता वधवा ने पर्यावरण व स्वच्छता पर विचार रखे। रेंजर निकिता ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए शपथ दिलवाई। बच्चों ने सुंदर पेंटिंग बनवाई और ज्ञानवर्धक स्लोगन लिखे। इस मौके पर विकास, गौरव, सुमित, अमन, मांशू, अंकित, सुभाष, रोहित, रेंजर गंगा, अंजु, मंजू, प्रीति, पिंकी,सुमन, पूर्वा, योगिता आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed