फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Took charge by offering sacrifices in havan

Kaithal News: हवन में आहुतियां डालकर संभाला कार्यभार

Tue, 01 Apr 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 01 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Took charge by offering sacrifices in havan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नगर पालिका नव निर्वाचित अध्यक्ष और सभी 16 पार्षदों ने सोमवार को हवन में आहुतियां डालते हुए जन प्रतिनिधि के तौर पर कार्यभार संभाला। धार्मिक परंपराओंं का निर्वहन पवन शास्त्री ने पालिका परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं, बड़े-बुजुर्गों और युवाओं के उपस्थिति में करवाया।

नगर पालिका सचिव पवन शर्मा ने अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ प्रधान अंकित जैलदार, वार्ड एक सेे पार्षद रेणू धानियां, वार्ड दो आशीष राणा, वार्ड तीन उषा रानी, वार्ड चार निशा देवी, वार्ड पांच प्रीत जगदेव, वार्ड 6 प्रदीप राणा, वार्ड 7 राजेश राणा, वार्ड 8 महीपाल पंवार, वार्ड 9 जगदीश रायका, वार्ड 10 संजय ङ्क्षसगला, वार्ड 11 विनोद जेष्ठ, वार्ड 12 अमित कुमार, वार्ड 13 रवींद्र शर्मा, वार्ड 14 पूनम धीमान, वार्ड 15 कविता कांसल और वार्ड 16 से पार्षद नीलम देवी का कार्यालय में पहुंचने पर अभिनंदन किया।
विज्ञापन


नवरात्रि पर्व की शुरूआत के साथ ही जिम्मेवारियों को संभालने पहुंचे नव निर्वाचित जन प्रतिनिधि और उनके समर्थक उत्साहित दिखेे। इस दौरान शहर से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और जन समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। पेयजल संकट और सीवरेज प्रणाली का मुद्दा प्रमुखता सेे उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही खेल स्टेडियम सहित कई भावी और अधूरे विकास कार्यों को सिरे चढ़ाने के लिए रूप रेखा तय की गई। शहर में पहली बार वर्ष 1987-1988 मेंं नगर पालिका आम चुनाव हुए। उस वक्त से ही प्रधान के अलावा पार्षदों की संख्या 13 चली आ रही थी। 2025 के चुनाव में पार्षदों की संख्या 13 से बढकर 16 पर पहुंची। पार्षदों में एक बेटी पांच बहुरानी व 10 पुरुष शामिल हैं। प्रधान का चुनाव अत्यक्ष की बजाए सीधेे तौर से मतदाताओं के माध्यम से किया गया है।

वादे प्राथमिकता के आधार पर होंगे पूरे

नगरपालिका प्रधान अंकित जैलदार ने कहा कि जो वायदे उन्होंने चुनावों में नगर की जनता से किए हैं उनको प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की सबसे बड़ी मांग खेल स्टेडियम की है। इसके अलावा नगर की जिन गलियों में स्ट्रीट लाइट नहीं है वहां लगवाना और जो खराब हैं उनको ठीक करवाना, सीवरेज प्रणाली को दुरुस्त करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।


इसके अलावा भगवान परशुराम सामुदायिक केंद्र, अग्रसेन पार्क व महाराणा प्रताप सामुदायिक केंद्र के अधूरे निर्माण को पूरा करवाना प्राथमिकताओं में शामिल है। नगरपार्षदों को साथ लेकर वे नगर में विकास का नया अध्याय लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed