फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Took a pledge not to discriminate between son and daughter

Kaithal News: बेटा-बेटी में भेद नहीं करने का लिया संकल्प

Sat, 09 Aug 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 09 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Took a pledge not to discriminate between son and daughter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। मुन्नारेहड़ी गांव में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों और सब सेंटर की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को बेटियों के महत्व और लिंग समानता को लेकर प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. नीरज ने कहा कि बेटियां हमारे घर-परिवार की रौशनी हैं। आज बेटियां खेल, शिक्षा, विज्ञान और अन्य कई क्षेत्रों में देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने समाज में फैली लिंगभेद की मानसिकता पर चिंता जताते हुए कहा कि अक्सर अखबारों में ऐसी खबरें पढ़ने को मिलती हैं कि किसी ने गर्भ में बेटी को मार दिया या जन्म के बाद लावारिस छोड़ दिया। यह मानसिकता समाज के लिए बेहद खतरनाक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश में बेटियों को देवी के रूप में पूजा जाता है, फिर भी कई जगह उन्हें बोझ समझा जाता है। हमें इस सोच को बदलना होगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने हाथ उठाकर यह संकल्प लिया कि वे बेटियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करेंगे और बेटा-बेटी को समान दृष्टि से देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सुनीता मैहला, सुनीता शर्मा, नीलम, मुस्कान, रेशमा, राजेश मैहला (सरपंच मुन्नारेहड़ी), मनोज मैहला, सुरेश टांक, दीपिका, कृष्णा, बाबू राम, मोहन पांचाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed