फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Took a lot of sweat in sports, cultural competitions today

Kaithal News: खेलों में जमकर बहाया पसीना, आज सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं

Thu, 26 Sep 2024 04:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Sep 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Took a lot of sweat in sports, cultural competitions today
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

कैथल। सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में बुधवार को जिला स्तरीय अंडर 11 स्कूली खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। वीरवार को तीसरे दिन राजकीय कन्या स्कूल जाखौली अड्डा में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी।

खेल इंचार्ज नरमैल सिंह व पीटीआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को जिला स्तरीय स्कूली अंडर 11 खेलकूद में एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें लगभग 300 लड़के व लड़कियों ने भाग लिया। इसमें 100, 200, 400 मीटर दौड़ व चार गुणा चार सौ रिले दौड़ में भाग लेकर जमकर पसीना बहाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। उन्होने बताया कि अंतिम दिन वीरवार को राजकीय कन्या स्कूल जाखौली अड्डा में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें लगभग सौ लड़के व लड़कियां भाग लेंगी। फैंसी ड्रेस, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य आदि प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर जिला खेल एईओ रमेश चहल, कनवीनर कुलदीप शर्मा, पीटीआई विजेंद्र कुमार, पीटीआई गौरव, पीटीआई राजेश कुमार, पीटीआई मेहताब ङ्क्षसह, जेबीटी दलबीर सिंह, पीटीआई मूर्ति देवी व डीपीई बीरो देवी आदी मौजूद रहे।
लड़कियों की टीम के परिणाम

n
100 मीटर दौड़ में लिटल फ्लावर स्कूल की वंशिका को प्रथम स्थान, दूसरा स्थान खिलाड़ी दीपांशी, लिटल फ्लावर स्कूल व तीसरा स्थान खिलाड़ी यशमीन, अमर स्कूल राजौंद ने हासिल किया।

n
200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान खिलाड़ी चारु, जीपीएस स्कूल टीक ने, दूसरा स्थान खिलाड़ी दिव्या, वजीर नगर स्कूल कलायत व तीसरा स्थान खिलाड़ी यशमीन, अमर स्कूल राजौंद ने हासिल किया।

n
400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान खिलाड़ी वंशिका, लिटल फ्लावर स्कूल ने, दूसरा स्थान खिलाड़ी अराध्या, बीपीआर स्कूल पूंडरी व तीसरा स्थान खिलाड़ी ऐंजल, खेड़ी सिंबलवाला स्कूल राजौंद ने हासिल किया।

n
लंबी कूद में प्रथम स्थान खिलाड़ी चारु, जीपीएस स्कूल टीक ने, दूसरा स्थान खिलाड़ी काफी, बालविकास स्कूल पूंडरी व तीसरा स्थान खिलाड़ी विदांशी, हिंदू कन्या स्कूल कैथल ने हासिल किया।

n
ऊंची कूद में प्रथम स्थान खिलाड़ी अराध्या, बीपीआर स्कूल पूंडरी ने, दूसरा स्थान खिलाड़ी निमरत कौर अखिल भारतीय स्कूल ने हासिल किया।

n
शॉटपुट में प्रथम स्थान खिलाड़ी शाजादीप, कौर गुहला ने, दूसरा स्थान खिलाड़ी अनुष्का, हिंदू कन्या स्कूल व तीसरा स्थान खिलाड़ी समवीर, गुहला ने हासिल किया।

n
रिले दौड़ चार गुणा चार सौ मीटर में प्रथम स्थान खिलाड़ी वंशिका, खिलाड़ी दीपांशी, खिलाड़ी दृष्टी व खिलाड़ी तनवी कैथल ने हासिल किया।

n
जिम्नास्टिक एकल में प्रथम स्थान खिलाड़ी विन्या, आर्या स्कूल चंदलाना ने, दूसरा स्थान खिलाड़ी समरित, द आर्यन स्कूल कैथल ने व तीसरा स्थान खिलाड़ी हर्षिता, द आर्यन स्कूल कैथल ने हासिल किया।

n
जिम्नास्टिक टीम में प्रथम स्थान द आर्यन स्कूल कैथल ने, दूसरा स्थान आर्या स्कूल चंदलाना व तीसरा स्थान केवीएम पाई ने हासिल किया।

लड़कों के परिणाम

n
100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान खिलाड़ी अरुण, लिटल फ्लावर स्कूल ने, दूसरा स्थान खिलाड़ी लक्षीत, हैरिटेज स्कूल व तीसरा स्थान खिलाड़ी मन्नत, जीपीएस सांच ने हासिल किया।

n
200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान खिलाड़ी मोनू, हैरिटेज स्कूल ने, दूसरा स्थान खिलाड़ी तूषांत, दर्शन अकादमी स्कूल व तीसरा स्थान खिलाड़ी कुणाल, एसएमवी गुहला ने हासिल किया।

n
400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान खिलाड़ी आयुष शर्मा, केवीएम स्कूल पाई ने, दूसरा स्थान खिलाड़ी मोनू, हैरिटेज स्कूल ने व तिसरा स्थान खिलाड़ी आकाश, आर्यवत तितरम ने हासिल किया।

n
लंबी कूद में प्रथम स्थान खिलाड़ी अनिष, अखिल भारतीय स्कूल ने, दूसरा स्थान खिलाड़ी आकाश, आर्यवत तितरम व तीसरा स्थान खिलाड़ी वारीशदीप सिंह, एवी विजय मंदिर चीका ने हासिल किया।

n
ऊंची कूद में प्रथम स्थान खिलाड़ी कुंज कुमार, एसडरएम स्कूल राजौंद ने, दूसरा स्थान खिलाड़ी ओनिशे अखिल भारतीय स्कूल कैथल ने हासिल किया।

n
शॉटपुट में प्रथम स्थान खिलाड़ी मनप्रीत ङ्क्षसह गुहला ने, दूसरा स्थान खिलाड़ी हार्दिक, कैथल और तीसरा स्थान खिलाड़ी अभिजोत, गुहला ने हासिल किया।

n
रिले दौड़ चार गुणा चार सौ मीटर में प्रथम स्थान खिलाड़ी अरुण, खिलाड़ी हरीश, खिलाड़ी नवाब व खिलाड़ी अरमान कैथल ने, दूसरा स्थान खिलाड़ी रितेश, विरेन ढुल, अर्पित बतान पूंडरी, तीसरा स्थान खिलाड़ी अंशुल की टीम राजौंद ने हासिल किया।


n
जिम्नास्टिक एकल में प्रथम स्थान खिलाड़ी अभि, गुरुकुल तक्षिला ने, दूसरा स्थान खिलाड़ी तक्ष बिंदल, आर्यन स्कूल व तीसरा स्थान खिलाड़ी विरेंन सिंह फरल ने हासिल किया।

n
जिम्नास्टिक टीम में प्रथम स्थान गुरुकुल तक्षिला रसीना ने, दूसरा स्थान द आर्यन स्कूल कैथल ने व

तीसरा स्थान आर्या स्कूल चंदलाना ने हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed