{"_id":"668f3476bd3ec97a960787d7","slug":"took-a-loan-of-eight-lakhs-by-pretending-to-be-a-government-teacher-kaithal-news-c-18-1-knl1004-428159-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सरकारी अध्यापिका बताकर लिया आठ लाख का लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सरकारी अध्यापिका बताकर लिया आठ लाख का लोन
Thu, 11 Jul 2024 06:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। खुद को एक सरकारी स्कूल की अध्यापिका बताकर एक महिला ने कुरुक्षेत्र एसबीआई शाखा से आठ लाख रुपये का लोन ले लिया। जब किश्त नहीं भी और दस्तावेजों की जांच की गई तो आरोपी महिला के दस्तावेज फर्जी पाए गए। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
भारतीय स्टेट बैंक कुरुक्षेत्र शाखा के प्रबंधक ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि वर्ष 2021 में गांव कैलरम निवासी महिला मीना ने बैंक की शाखा से आठ लाख रुपये का लोन लिया था। लोन लेते समय आरोपी महिला ने स्वयं को गांव नरड़ के सरकारी स्कूल में अध्यापिका होने संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए थे, जिन पर स्कूल के प्रिंसिपल की भी मुहर लगी थी।
लोन लेने के बाद जब आरोपी ने किश्तें नहीं भी तो बैंक ने उसके दस्तावेजों की जांच की और स्कूल में कर्मचारी भेजकर पड़ताल करवाई। उस दौरान पता चला कि उक्त महिला न तो अध्यापिका है और न ही उसके दस्तावेज सही हैं।
विज्ञापन
ऐसा करके आरोपी महिला ने बैंक के साथ आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी रामबीर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद