फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Today's day will be written on the pages of history: Dhanda

इतिहास के पन्नों पर लिखा जाएगा आज का दिन : ढांडा

Tue, 23 Jan 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 23 Jan 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Today's day will be written on the pages of history: Dhanda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर दुर्गा माता मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद अयोध्या से श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। इस मौके पर ढांडा ने कहा कि आज का दिन इतिहास के पन्नों पर लिखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। इससे पूरे देश में खुशी का माहौल है। आज दीपावली जैसा महोत्सव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। अयोध्या को आधुनिक रूप दिया गया है, जहां पिछले दिनों नया बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा लोकार्पित किया गया है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से अयोध्या जाने के लिए रास्तों का सरलीकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के बाद देश को सफलता मिली है। इस मौके पर नगर पालिका राजौंद की अध्यक्ष बबीता, उपाध्यक्ष मनजीत राणा, कपिल दीक्षित, नरेंद्र, सोनू राण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed