फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Today, there is a need to save the young generation from drug addiction: DSP

आज युवा पीढ़ी को नशे से बचाने की जरूरत : डीएसपी

Wed, 12 Nov 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 12 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Today, there is a need to save the young generation from drug addiction: DSP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। डीएवी पब्लिक स्कूल में युवा मार्गदर्शन मंच हरियाणा के सौजन्य से नशा जागरूकता को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि डीएसपी वीरभान ने कहा कि नशा न केवल समाज को खोखला कर रहा है बल्कि युवा भी पथ भ्रमित हो रहे हैं।

कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ. महेश सक्सेना व युवा मार्गदर्शन मंच से मास्टर महावीर पाई भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। प्रधानाचार्य साधना बख्शी ने सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डीएसपी वीरभान ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नशे से बचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग व हरियाणा पुलिस कैथल व युवा मार्ग दर्शन मंच यही संदेश देना चाहते हैं कि तंबाकू व नशे को खत्म करने का प्रण हम सभी ले और जागरूकता फैलाएं। उन्होंने कहा कि युवा अवस्था में जाने-अनजाने में नशे की बुरी आदत लग जाती है। मोबाइल भी एक लत के समान है। जो आदत हम मोबाइल में लगाते हैं। मोबाइल इसी प्रकार रिऐक्ट करेगा, क्योंकि मोबाइल में लगे सेंसर हमारे दिमाग को पढ़ते हैं। हमें अपने अंदर सद्विचार लाने हैं। सरकार 9 अक्तूबर से तंबाकू फ्री यूथ कैपेन चला रही है। इसमें बताया जाता है कि आप किसी भी प्रकार के नशे से दूर रह सकते हैं। यह एक सामूहिक प्रयास है कि हमारा स्कूल, माहोल्ला, जिला व राज्य नशा मुक्त हो।
विज्ञापन


इस मौके पर पूंडरी एसएमओ डॉ. महेश सक्सेना ने कहा कि तंबाकू फ्री यूथ कैपेन एक बहुत ही अहम मुहीम है। इस अवसर पर सुरेश टांक, राजकुमार, धर्मेंद्र पूंडरी, जयदेव पाई, डॉ. श्याम पूंडरी, राजकुमार मुन्नारेहड़ी, श्यामलाल, थाना कलायत से एसआई रघबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed