{"_id":"66f9c6e3e7ea94153e0db675","slug":"today-is-the-last-day-for-admission-in-iti-kaithal-news-c-18-1-knl1004-488100-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आईटीआई में दाखिले के लिए आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आईटीआई में दाखिले के लिए आज अंतिम दिन
Mon, 30 Sep 2024 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिलेभर की आईटीआई में दाखिले के लिए सोमवार को अंतिम दिन रहेगा। विभाग ने दाखिले की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक निर्धारित की है। ऐसे में सोमवार को सभी राजकीय और निजी आईटीआई में ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिले होंगे।
गौरतलब है कि अभी कई निजी आईटीआई में सीटें खाली हैं। यदि सोमवार को अंतिम दिन ही रहेगा। इसके बाद जिलेभर की आईटीआई में दाखिले नहीं हो पाएंगे। कैथल में जिला स्तर पर तो आईटीआई में सभी सीटें भरी जा चुकी हैं, लेकिन अभी महिला व अन्य निजी आईटीआई में सीटें नहीं भरी गई। यहां पर करीब 10 प्रतिशत तक सीटें खाली हैं।
शुरुआती दौर में विभाग ने आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया की गई। बाद में खाली सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू की गई थी, जिसमें विद्यार्थियों को 23 अगस्त तक खाली सीटों पर ओपन काउंसलिंग कर मौके पर ही दाखिला करवाने का मौका दिया था। इसके बाद फिर से दाखिले की तिथि को बढ़ाकर 30 सितंबर किया है। इस समय प्रत्येक संस्थान में दस्तावेज सत्यापन के साथ फीस जमा कराने पर सीटें आवंटित की जा रही है।
विज्ञापन
विद्यार्थी अपनी रुचि के मुताबिक पसंदीदा कोर्स में आवेदन फार्म भरकर ओपन काउंसलिंग में दाखिला ले सकते हैं। अभ्यर्थी अपना फार्म ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर उसका मैरिट कार्ड डाउनलोड करेगा तथा उसे संबंधित आईटीआई में जमा करवाएगा। आईटीआई मेरिट कार्ड से मेरिट सूची तैयार करेगी और खाली सीटों पर मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।
जिलेभर के 19 राजकीय व निजी आईटीआई में दाखिले के लिए अंतिम सप्ताह बाकी है। ऐसे में 30 सितंबर तक दाखिला करवाया जा सकता है। इसमें विद्यार्थी संस्थानों में रिक्त सीटों पर अपनी रुचि के मुताबिक पसंदीदा कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के पास मौका है, जो किसी कारणवश अभी तक दाखिला नहीं ले सके। - सतीश मच्छाल, प्राचार्य, राजकीय आईटीआई, कैथल।