फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   To get freedom from worldly bondage, one must do bhakti

Kaithal News: सांसारिक बंधन से मुक्ति के लिए करनी होगी भक्ति

Wed, 18 Jun 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 18 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
To get freedom from worldly bondage, one must do bhakti
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। श्री गीता भवन मंदिर में इस्कॉन प्रचार समिति की श्रीमद्भागवत कथा मंगलवार को अपने दूसरे दिन भी जारी रही। कथा व्यास श्रीमन साक्षी गोपाल दास ने बताया कि इस सांसारिक भव बंधन से मुक्त होने के लिए केवल भगवान की भक्ति रूपी तपस्या करनी होगी।

उन्होंने कहा कि कलयुग में केवल भगवान के नाम से ही हम इस सांसारिक बंधन से मुक्ति पा सकते हैं। भगवान का नाम ही हमें माया के जाल से निकाल सकता है। उन्होंने कहा कि शुद्ध वैष्णव भक्तों का संघ मनुष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो असली साधु हैं, जो भगवान के सच्चे भक्त हैं और जिनकी कृपा से भगवान मिलते हैं, उनके लक्षण होते हैं कि उनकी जिभा सदैव भगवान के सुंदर नाम, रूप, गुण और लीलाओं के गुणगान में लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मन पर नियंत्रण करना आसान कार्य नहीं है। अपने मन को वश में करना हवा को नियंत्रित करने से भी कठिन है। जो व्यक्ति ज्ञान के माध्यम से अपने मन को नियंत्रित करने का प्रयास करता है, उसे अर्जुन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

जब कोई भक्त भगवान से अपनी भक्ति के बदले कुछ नहीं मांगता तो भगवान उस भक्त के ऋणी हो जाते हैं। लेकिन यदि वह भक्त अपनी भक्ति के बदले कुछ मांगता है, तो भगवान उसे वह देकर मुक्त कर देते हैं। जो व्यक्ति सच्चे अर्थों में भगवान का भजन करता है, उसके जीवन में कभी अभाव नहीं आता।

प्रेस सचिव भारत मदान ने बताया कि कथा के दौरान श्री मुख से निकले ठाकुर जी के मीठे-मीठे भजनों पर भक्तों ने नृत्य कर ठाकुर जी को रिझाने का प्रयास किया। यजमान शहर के वरिष्ठ एडवोकेट मनदीप सिंह एवं समिति के प्रधान दीपक अग्रवाल ने ज्योति प्रज्वलित की।


भागवत कथा का श्रवण करने के पश्चात भगवान श्री ठाकुर जी की आरती उतारी गई। कथा के समापन पर सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा स्थल पर इस्कॉन समिति के राज गुलाटी, राम निवास, आशीष गर्ग, नीरज गर्ग, अमित गर्ग, संजय वाही, संजीव शर्मा, मोनू गोयल, हरि दर्शन, विजय शर्मा, विनय तनेजा, पंकज शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed