{"_id":"664e70dc8a1c70c9450ce797","slug":"tkd-club-got-first-place-in-wushu-competition-kaithal-news-c-18-1-knl1004-395194-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वुशू प्रतियोगिता में टीकेडी क्लब को मिला पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वुशू प्रतियोगिता में टीकेडी क्लब को मिला पहला स्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला वुशू संघ की ओर से महाराजा जाट सूरजमल खेल स्टेडियम में बुधवार को 23वीं जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें टीकेडी क्लब ने पहला, सरकारी वुशू सेंटर ने दूसरा और ओएसडीएवी स्कूल ने तीसरा स्थान पाया।
प्रतियोगिता में जिलेभर से विभिन्न आयु वर्ग के 120 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 80 लड़कें और 40 लड़कियां शामिल रहीं। इस जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना खूब दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता प्रवीन सरदाना ने किया। प्रतियोगिता की देखरेख जिला वुशू संघ के प्रधान प्रयाग राज बालू ने की।
कोच शिव कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में 12 से 19 आयु वर्ग और ओपन वर्ग की प्रतिस्पर्धा करवाई।
इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया। प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र व ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया।