{"_id":"689e444192ec31971007cc02","slug":"tiranga-yatra-taken-out-in-dav-pundri-gave-the-message-of-social-responsibility-kaithal-news-c-18-1-knl1004-715488-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डीएवी पूंडरी में निकाली तिरंगा यात्रा सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डीएवी पूंडरी में निकाली तिरंगा यात्रा सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश
Fri, 15 Aug 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर डीएवी कॉलेज पूंडरी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजेश तुरान ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। पूरे शहर में भारत माता की जय के नारों के साथ यात्रा निकाली गई।
इसके बाद नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. राजेश तुरान के प्रेरणादायक संबोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा में उत्कृष्टता के साथ सामाजिक दायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समय का सदुपयोग कर लक्ष्य प्राप्त करना और एक अच्छा इंसान बनना ही जीवन का उद्देश्य होना चाहिए। ओरियंटेशन के तहत कॉलेज के नियम, वार्षिक कार्यक्रमों की रूपरेखा और विभिन्न सामाजिक व जनहितकारी गतिविधियों की जानकारी दी गई।
रेड रिबन क्लब के तहत पीएचसी पूंडरी से आए डॉ. अनूप कौशिक और राहुल मिगलानी ने एचआईवी/एड्स के कारणों व रोकथाम के बारे में जागरूक किया। रोड सेफ्टी अभियान और एंटी-रैगिंग जागरूकता पर डॉ. विकास ने मार्गदर्शन दिया। संवाद
विज्ञापन
इलेक्शन सेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता, इको क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण, यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के तहत सेवा कार्य, स्वच्छ भारत अभियान और टोबैको-फ्री कैंपस पहल पर डॉ. विश्वजीत सिंह ने जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्रों और प्राध्यापकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय चेतना से जोड़ना रहा। अंत में सभी विद्यार्थियों ने नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और देशभक्ति की शपथ ली।