फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tips for crop residue management

Kaithal News: फसल अवशेष प्रबंधन के बताए गुर

Sat, 14 Sep 2024 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 14 Sep 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Tips for crop residue management
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। फसल अवशेष प्रबंधन पर कृषि विभाग द्वारा गांव बाता बालू, कमालपुर व कुराड़ में एक दिवसीय किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के साथ कृषि विभाग के अफसरों ने फसल अवशेष न जलाने की अपील भी की।  

डाॅ. रमेश समध्यान ने कहा कि किसान फसल अवशेष को खेत में ही जला कर मित्र कीटों को भी नष्ट कर देते हैं। फसल अवशेष जो कि कृषि भूमि के लिए खाद का एक अच्छा साधन है उसको भी जला कर नष्ट कर देते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों में लगभग 12 किलो यूरिया, डीएपी खाद की मात्रा मौजूद होती है। फसल अवशेष को जलाने से किसान को दोहरा नुकसान होता है। जहां किसान एक अच्छी खाद से वंचित रह जाता है। वहीं भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने वाले अनेकों जीवाणुओं को नष्ट भी कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अवशेष जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है और धुएं के कारण से सड़क दुर्घटनाओं का भी अंदेशा बना रहता है। इस लिए किसान अपने खेत की मृदा को उन्नत बनाने के लिए फसल अवशेषों को न जलाएं। जोगिंद्र बिहान ने कहा की किसान धान की कटाई के बाद आधुनिक कृषि यंत्रो जैसे एसएम एस सिस्टम, सुपर सीडर, एमबी प्लो, हैपी सीडर, स्ट्रा चॉपर जैसे कृषि यंत्रो का प्रयोग करके फसल अवशेषों का प्रबंधन कर सकते हंै। इन कृषि यंत्रों से फसल अवशेष प्रबंधन करने पर किसान को एक हजार रुपए प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा दी जा रही है।
फसल अवशेषों से जमीन को उपजाऊ बनाएं ः डाॅ. नारा
सीवन। फर्शमाजरा गांव में कृषि विभाग की ओर से फसल अवशेष प्रबधन योजना के तहत किसान प्रशिक्षण शिविर व जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर किसानों को सलाह दी गई कि धान की कटाई उपरांत धान के फसल के अवशेषों में बिल्कुल भी आग न लगाएं और विभिन्न यंत्रों जैसे सुपरसीडर, जीरोटीलेज मशीन, स्ट्रॉ चोपर, हैप्पी सीडर का प्रयोग करके धान के अवशेषों को खेतों में मिलाए और जमीन की उर्वरता शक्ति बढ़ाए।

इसके अतिरिक्त स्ट्राबेलर मशीन से पराली की गांठें बनाए। इन दोनों तकनीकों अपनाकर विभाग से एक हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि किसान प्राप्त कर सकते हैं। यह आयोजन उप कृषि निदेशक डॉ. बाबू लाल के निर्देशानुसार किसानों को जागरूक करने के लिए किया जा रहा है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, कैथल की टीम में एटीएम अनूप, कृषि पर्यवेक्षक विरेंद्र ने किसानों से अवशेष न जलाने का आह्वान किया।


उपमंडल कृषि अधिकारी कैथल डा. सतीश कुमार नारा ने किसानों को बताया कि जिला उपायुक्त के द्वारा धान की फसल के बचे हुए अवशेषों को जलाने पर प्रतिबंध लगाया है। इन आदेशों की अवहेलना में यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इस मौके पर किसान संदीप सिंह, शीशपाल सिंह, मेहर सिंह, गुरविंदर सिंह व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed