फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tinku's body reaches Shergarh after 16 days from America

Kaithal News: अमेरिका से 16 दिन बाद शेरगढ़ पहुंचा टिंकू का शव

Tue, 13 Jan 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 13 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Tinku's body reaches Shergarh after 16 days from America
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। शेरगढ़ गांव के रहने वाले टिंकू (27) का शव 16 दिन बाद अमेरिका से गांव पहुंचा। सोमवार शाम को युवक का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें ग्रामीण और सामाजिक संस्थाओं के लोग शामिल हुए। टिंकू की 28 दिसंबर को कैलिफोर्निया, अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

चाचा ओमप्रकाश ने बताया कि टिंकू करीब दो साल पहले ही अमेरिका गया था। अमेरिका बेचने के लिए परिवार ने करीब 40 लाख रुपये खर्च किए थे। उम्मीद थी कि उसकी कमाई से परिवार की स्थिति सुधरेगी लेकिन उसकी अचानक मौत ने परिवार को गहरा आघात पहुंचाया। शव को भारत लाने में भी लगभग इतनी ही राशि खर्च करनी पड़ी।
विज्ञापन


अमेरिका में ट्रक चला रहा था युवक ः ओमप्रकाश ने बताया कि टिंकू अमेरिका में ट्रक चलाने का काम करता था। 28 दिसंबर को ट्रक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। टिंकू डोंकी के रास्ते अमेरिका गया था। वह अविवाहित था और परिवार में अकेला कमाने वाला सदस्य था। दूसरा भाई गांव में ही रहता है। माता-पिता पहले ही नहीं रहे। अमेरिका की एक संस्था से भी शव लाने के लिए सहयोग लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed