फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Time moves at its own pace, it waits for no one

Kaithal News: समय अपनी गति से चलता, वह किसी का इंतजार नहीं करता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Time moves at its own pace, it waits for no one
सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में बालिका मंच का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य हरपाल सिंह ने की। आज के बालिका मंच कार्यक्रम में कक्षा नौ से 12 की सभी छात्रों ने भाग लिया। बालिका मंच का विषय समय प्रबंधन व समय का सदुपयोग रहा। बालिका मंच की अध्यक्ष अंजू रानी ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए आज के विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर गेम, गाने अन्य कार्यों में अपना समय बर्बाद न करके उस समय को अपनी पढ़ाई में लगा कर भविष्य निर्माण, अध्यात्म ज्ञान में प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय अपनी गति से चलता है। वह किसी का इंतजार नहीं करता। चीनू शर्मा ने भी छात्राओं को उनकी दिनचर्या के बारे में पूछा और उनका मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने बताया कि जिस प्रकार प्रकृति अनुशासित रहकर अपना कार्य करती है वैसे हमें भी हमें घर व स्कूल में अनुशासित रहकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को किताबें पढऩा, पेंटिंग, समाचार सुनना, आत्म अवलोकन करना आदि को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया। सभी छात्राओं ने काफी रुचि पूर्ण तरीके से आज के कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज की। छात्राओं ने भाषण, कविताओं व कहानियों से अपने अनुभव सांझा किया। बालिका मंच कार्यक्रम में पवन शास्त्री, सतबीर सिंह जागलान ने सहयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed