{"_id":"69d410ad4f918a6bfb09de9b","slug":"tilak-team-first-in-quiz-competition-kaithal-news-c-18-1-knl1004-881181-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तिलक टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तिलक टीम प्रथम
Tue, 07 Apr 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूंडरी। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान व लोक प्रशासन विभाग की ओर से अंतर-विभागीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में मनु, कौटिल्य, तिलक, गोखले और अंबेडकर टीमों ने हिस्सा लिया। आठ चरणों में हुई प्रतियोगिता में तिलक टीम प्रथम, कौटिल्य द्वितीय और मनु टीम तृतीय रही।
विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। नेहा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. शकुंतला सिंगला ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं के ज्ञान और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. मीनू सिंघल ने प्रतियोगिता के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस आयोजन में शिक्षिका आशु और मनीषा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस माैके पर सभी शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद