फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   thunderstorm

तेज आंधी से पेड़ गिरे, धान की फसल खेतों में बिछी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
thunderstorm
thunderstorm - फोटो : Kaithal
पूंडरी। क्षेत्र में रविवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे अचानक आयी तेज आंधी से पूंडरी के आस पास सैकड़ों एकड़ धान की फसल को लगभग तबाह कर दिया व दर्जन भर पेड़ और बिजली के पोल भी उखड़ गए। जिस कारण पूंडरी से हाबड़ी रोड व पूंडरी से सिकंदर खेड़ी रोड कई घंटे बंद रहा। इसका असर हाबड़ी रोड पर बाग के पास व सिकंदर खेड़ी वाली सड़क पर बख्शी फार्म के पास तक हुआ ।
विज्ञापन

प्रगतिशील किसान अजीत बख्शी ने बताया कि इस आंधी के कारण बासमती चावल की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। उधर इस तूफान से कई किसानों की बारीक धान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि इस तूफान से अभी तक अन्य गांवों को हुए नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है। बाग के पास स्थित नागरथ ब्लॉक फैक्टरी के मालिक रघुविंद्र नागरथ ने बताया कि तूफान इतना तेज था कि उनकी शेड की छत उड़ गई और बिजली के पोल व पेड़ सड़क पर गिर गए। जिस कारण कई घंटे तक यातायात भी बाधित रहा। भाकियू के राष्ट्रीय सलाहकार अजीत सिंह हाबड़ी ने प्रशासन से मांग की है कि इस तूफान के कारण जिन किसानों का नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा दिया जाए। कृषि विभाग के एडीओ डॉ. बलवान सिंह ने कहा कि जिन किसानों को नुकसान हुआ है। वे 72 घंटे के अंदर-अंदर अपनी फसल के नुकसान का ब्योरा विभाग को सौंप सकते है।

thunderstorm

thunderstorm- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed