फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three villages of Napa deprived of Kisan Samman Nidhi

Kaithal News: नपा के तीन गांव किसान सम्मान निधि से वंचित

Sun, 21 Jul 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 21 Jul 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Three villages of Napa deprived of Kisan Samman Nidhi
गुरमीत सीड़ा गुहला चीका। चीका नगरपालिका क्षेत्र के अधीन आने वाले तीन गांवों के किसानों को प्रधानमंत्री किसान निधि योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इन किसानों में सरकार के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन


नगरपालिका चीका की सीमा के अंदर आने वाले गांव सलेमपुर, चीका व गुहला गांव के सैकड़ों ऐसे किसान है, जो प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के लिए पात्र है लेकिन योजना शुरू होने से लेकर आज तक उन्हें इसका लाभ नहीं मिला है। योजना का लाभ लेने के लिए किसान कृषि विभाग से लेकर हर उस कार्यालय के दरवाजे पर दस्तक दे चुके हैं। जहां से उन्हें स्कीम का लाभ मिल सके, लेकिन उन्हें हर जगह से निराशा ही हाथ लगी है।
विज्ञापन


किसान अमर सिंह, देवी दयाल, सुरेंद्र फौजी, नन्हा प्रेमी, रतिराम, बलवान, हरि सिंह, राजा राम, गुरमुख सिंह, अंग्रेज, भगत सिंह, पवन कुमार आदि ने बताया कि तीनों गांवों में पांच एकड़ से कम भूमि वाले सैकड़ों किसान है और ये सभी प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के तहत मिलने वाले छह हजार रुपए की सभी शर्तें पूरी करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि वे योजना का लाभ लेने के लिए जहां भी जाते हैं उन्हें हर जगह से पोर्टल पर जमीन सत्यापन न होने के बात कहकर लौटा दिया जाता है। नाराज किसानों ने कहा कि जमीन का सत्यापन करना सरकार व विभाग का काम है, किसानों का नही। जमीन सत्यापित न होने की आड़ में किसानों को योजना से वंचित रखना उनके अधिकारों का हनन है।

किसानों ने सरकार से मांग कि है कि नगरपालिका के अधीन आने वाले तीनों गांवों सलेमपुर, चीका व गुहला के किसानों की जमीन का सत्यापन का कार्य तुरंत पूरा करवा उन्हें योजना का लाभ दिया जाए। किसानों ने कहा कि यदि सरकार ऐसा नहीं करती तो उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा। संवाद

साल 2019 में जब प्रधानमंत्री किसान निधि योजना शुरू की गई थी उस समय नगरपालिका चीका क्षेत्र में आने वाले गांव सलेमपुर, चीका व गुहला के किसानों को योजना का पैसा आया था लेकिन बाद में जमीन सत्यापन न होने से योजना का लाभ रोक दिया गया। विभाग की तरफ से इस संदर्भ में सरकार को पत्र लिख गया है। उम्मीद है कि सरकार जमीन सत्यापन का कार्य जल्द पूरा करवा पात्र किसानों को लाभ देगी। जिन किसानों ने धान की सीधी बिजाई की है उनके बैंक खातों में चार हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से अगले महीने पैसा पहुंच जाएगा। -डॉ. सचिन पंवार, ब्लाक प्रौद्योगिक प्रबंधक, कृषि विभाग चीका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed