{"_id":"6597154af3bc7e18f606987b","slug":"three-players-from-kaithal-will-participate-in-the-national-basketball-competition-kaithal-news-c-18-1-knl1004-298929-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राष्ट्रीय क्रिकेट में चुनी गईं म्हारी तीन खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राष्ट्रीय क्रिकेट में चुनी गईं म्हारी तीन खिलाड़ी
Fri, 05 Jan 2024 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 05 Jan 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अहमदाबाद में 11 से 14 जनवरी तक होने वाली राष्ट्रीय अंडर-19 आयु वर्ग में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में फेमस स्टार महिला क्रिकेट अकादमी की तीन खिलाड़ी नैन्सी, रितिका व भूमिका का चयन हुआ है। तीनों खिलाड़ियों के चयन को लेकर खुशी का माहौल है।
यह जानकारी कोच रामभज शर्मा पिलनी ने दी। उन्होंने बताया कि 67वीं राष्ट्रीय स्कूल अंडर-19 आयु वर्ग महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में कैथल की तीन महिला खिलाड़ी हरियाणा की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगी।
उन्होंने बताया कि महिला हरियाणा क्रिकेट अंडर-19 आयु वर्ग की टीम में कैथल सहित जींद, गुरुग्राम, हिसार, चरखी दादरी, फतेहाबाद, फरीदाबाद व पानीपत जिले के अन्य महिला खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
अहमदाबाद जाने से पूर्व कैथल की तीनों खिलाड़ी जींद में होने वाले चार से आठ जनवरी तक राष्ट्रीय शिविर में अभ्यास करेंगी। कोच रामभज ने बताया कि खिलाड़ी नैनसी राजकीय स्कूल कक्षा सातवीं में, भूमिका केवीएम ग्लोबल स्कूल में आठवीं की छात्रा है और रितिका केवीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा है। इन सभी खिलाड़ियों में सबसे जूनियर नैंसी है, जो केवल 12 वर्ष की है।
बास्केटबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कैथल के तीन खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
कैथल। छत्तीसगढ़ के राजनंद गांव में पांच से आठ जनवरी तक बास्केटबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी। इसमें हरियाणा प्रदेश की टीम में कैथल के तीन खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें मन्नू, कुनाल व समीर शामिल हैं।
इससे पूर्व तीनों खिलाड़ियों ने पानीपत में ऋषिकुल स्कूल में हरियाणा की टीम के साथ अभ्यास किया था। इसके आधार इनका चयन हरियाणा की टीम में हुआ है। तीनों खिलाड़ी इंदौर स्टेडियम में बास्केटबॉल कोच शैलेश सिरोही के पास अभ्यास करते हैं। जिला खेल अधिकारी सुमन मलिक, हैंडबॉल कोच राजेश, जूडो कोच चेतन, बॉक्सिंग कोच अमरजीत, शैलेंद्र, खिलाड़ी सुखदेव, आशीष लांबा, संदीप सभी ने बधाई दी। संवाद