{"_id":"67e5ab02c5045194fc021ec5","slug":"three-people-died-in-accidents-kaithal-news-c-18-1-knl1004-611568-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हादसों में तीन की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हादसों में तीन की गई जान
Fri, 28 Mar 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/ढांड। किठाना में नेशनल हाईवे 152 डी पर सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से एक कलायत के खरक पांडवा में डेरे का साधु है, जबकि दूसरा युवक दिल्ली का बताया गया है। हालांकि युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों किसी काम से कार में सवार दिल्ली जा रहे थे और हिसार के बीठमाड़ा गए थे। महंत किसी दूसरे डेरे से खरक पांडवा में आता-जाता रहता था।जब वह वापस आ रहे थे और गांव किठाना के पास पहुंचे तो हादसा हो गया।
कार अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई, जिसमें दोनों के मौके पर मौत हो गई। घटना वीरवार को सुबह करीब छह बजे की है। साधु की आयु करीब 32 वर्ष और मृतक युवक की आयु करीब 34 वर्ष है। हादसा होते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। राजौंद थाना और किठाना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की सहायता से मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
राजौंद थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। महंत की पहचान की जा चुकी है, जो बीठमाड़ा का रहने वाला है और उसका खरक पांडवा में आना-जाना है। उसके साथ गाड़ी में बैठे युवक के बारे में अभी तक जानकारी नहीं पर मिल पाई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
उधर, नेशनल हाइवे 152 डी पर चंदलाना के पास सड़क दुर्घटना में वीरवार की रात एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। ढांड थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे 152 डी पर दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई थी। घायलों को कैथल भिजवाया गया।
उन्होंने बताया कि मौके पर एक ट्रक पलटा हुआ था। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली कि रात के समय चार युवक जिला चरखी दादरी के बोंदकला से थार गाड़ी में सवार होकर चंडीगढ़ किसी कार्य से जा रहे थे। रास्ते में चंदलाना के पास एक ट्रक हाईवे पर पलटा हुआ था। उससे थार गाड़ी की टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज हुई कि थार गाड़ी के एयर बैग खुलने के बावजूद उसमें बैठी सवारियों को गंभीर चोटें आई।
अस्पताल में पहुंचने पर डाक्टरों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया और एक लड़के को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए भर्ती किया गया। पुलिस ने मुकल आलू वास जिला भिवानी के बयान के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।