फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three named in fraudulent selling of scooter

Kaithal News: धोखाधड़ी से स्कूटी बेचने में तीन नामजद

Sat, 13 Apr 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 13 Apr 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three named in fraudulent selling of scooter
कैथल। शहर पुलिस कैथल ने धोखाधड़ी से स्कूटी बेचने के आरोप में दो महिलाओं व एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। बिशनगढ़ कॉलोनी कैथल की ज्योति शर्मा ने शहर थाना में दी गई शिकायत में बताया कि वह अपनी स्कूटी को बेचना चाहती थी। इस दौरान पूजा शर्मा, कृष्णा शर्मा और पवन शर्मा ने मिलकर स्कूटी के बंधक ऋण तथ्यों को छुपाते हुए उसे स्कूटी बेच दी। जब उसने अपनी राशि वापस लेने की मांग की तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादतीन अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी
विज्ञापन

कैथल। जिले में तीन अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी करने का मामला सामने आया है। पहले मामले में भागल के बलविंद्र ने चीका थाना में दी गई शिकायत में बताया है कि चोर नौ अप्रैल को भागल से उसकी बाइक चुरा कर ले गए। दूसरे मामले में अग्रवाल धर्मशाला चीका के लखविंद्र ने अपनी शिकायत में बताया कि चोर 10 मार्च को धर्मशाला के सामने खड़ी उसकी बाइक चुरा कर ले गए। सब इंस्पेक्टर रामपाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीसरे मामले में कसान के अमित कुमार ने सिविल लाइन कैथल पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोर 10 अप्रैल को बस स्टैंड कैथल से उसकी बाइक चुरा कर ले गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed