{"_id":"66d8dab08e9b19faf1050e64","slug":"three-minors-arrested-in-student-murder-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-467749-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छात्र की हत्या के मामले में तीन नाबालिग दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छात्र की हत्या के मामले में तीन नाबालिग दबोचे
Thu, 05 Sep 2024 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गांव फतेहपुर के राजकीय स्कूल में पढ़ने वाले छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया है। न्यायालय के आदेशानुसार तीनों को बाल सुधार गृह मधुबन भेजा गया है। इन दोनों पर हत्या का आरोप है और तीसरे ने उन्हें वारदात में प्रयुक्त पेचकस उपलब्ध कराया था। यह जानकारी डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने दी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फतेहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र प्रिंस ने मरने से पूर्व पुलिस को बयान दिया था कि 30 अगस्त को वह रोजाना की तरह स्कूल गया था। स्कूल की दूसरी घंटी के बाद वह क्लास इंचार्ज से पूछकर अपने दोस्त सागर के साथ गांव टयोंठा में फुटबॉल मैच के संबंध में कागज देने के लिए गया था और जब वे वापस स्कूल आ रहे थे तो माता मनसा देवी मंदिर फतेहपुर के थोड़ा पीछे रास्ते में फतेहपुर निवासी उसके दो सहपाठी मिल गए।
उनमें से एक ने उसे कहा कि मुझे क्यों घूर रहा है। उसने समझाया भी कि वह उसे नहीं घूर रहा है। इसके बाद वह और दोस्त चुपचाप स्कूल आ गए। स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब वे घर जा रहे थे तो देवी मंदिर के पास दोनो सहपाठियों ने उसका रास्ता रोका।
विज्ञापन
एक सहपाठी ने अपने हाथ में लिए हुए पेचकस से उस पर कई वार किए। इसके बाद दूसरे सहपाठी ने लात-घूंसों से मारा और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। झगड़े में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सरकारी अस्पताल कैथल लेकर गए, जहां से उसको कल्पना चावला हॉस्पिटल करनाल रेफर कर दिया गया।
गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे फिर चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रविवार रात प्रिंस की मृत्यु हो गई। तब थाना पूंडरी में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दो नाबालिग वारदात में शामिल थे और तीसरे नाबालिग ने वारदात में प्रयुक्त पेचकस उपलब्ध करवाया गया था। वारदात में प्रयुक्त पेचकस बरामद कर लिया गया। तीनों नाबालिगों को न्यायालय के आदेशानुसार बाल सुधार गृह मधुबन भेजा गया है।