फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three liquor smugglers arrested, 24 bottles of country liquor and 65 liters of lahan recovered

Kaithal News: तीन शराब तस्कर गिरफ्तार, 24 बोतल देसी शराब और 65 लीटर लाहन बरामद

Fri, 18 Jul 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 18 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Three liquor smugglers arrested, 24 bottles of country liquor and 65 liters of lahan recovered
कैथल। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 24 बोतल देसी शराब और 65 लीटर लाहण बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, थाना कलायत पुलिस की एचसी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान एक गुप्त सूचना के आधार पर सजूमा निवासी कर्मबीर की दुकान पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान आरोपी की दुकान से 24 बोतल देसी शराब बरामद हुई और आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरे मामले में थाना ढांड पुलिस के एएसआई भान सिंह की टीम ने सूचना के आधार पर गांव आंहू निवासी प्रकाश के पशुबाड़ा में दबिश दी। जांच में वहां से प्लास्टिक कैनी में 40 लीटर लाहण बरामद हुआ और आरोपी प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


तीसरे मामले में ढांड पुलिस के एचसी नरेंद्र सिंह की टीम ने गांव आंहू निवासी बलविंद्र सिंह के मकान पर दबिश देकर उसके कब्जे से प्लास्टिक कैनी में 25 लीटर लाहण बरामद की। सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed