फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three injured, including an elderly person, in road accidents.

Kaithal News: सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Three injured, including an elderly person, in road accidents.
कैथल। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 90 वर्षीय बुजुर्ग समेत तीन लोग घायल हो गए। कैथल शहर में बाइक की टक्कर से 90 वर्षीय बुजुर्ग के हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि पूंडरी में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। शिकायतकर्ता राजेश कुमार ने बताया कि सुभाष नगर, खुराना रोड पर 11 सितंबर की रात करीब 8:45 बजे वह अपने 90 वर्षीय पिता पूर्ण चंद को एसके टेलर की दुकान से घर लेकर जा रहा था। मुख्य सड़क पार करने के बाद वे सड़क के किनारे कच्चे रास्ते पर पहुंचे ही थे कि शहर की तरफ से बाइक पर आए चालक ने उनके पिता को टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बाइक चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था तथा नशे में था। टक्कर से उसके पिता सड़क पर गिर गया और उनके दोनों हाथों, सिर तथा दाहिनी कोहनी पर चोटें आईं। बाइक चालक मौके से फरार हो गया। शिकायतकर्ता ने बाइक चालक को नशे में होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 281 और 125(1) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कट से ट्रैक्टर मोड़ने पर बाइक से टक्कर
पाई रोड निवासी 19 वर्षीय बबीत सैणी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच सितंबर शाम करीब सात बजे पूंडरी में पाई रोड पर वह अपने दोस्त ललित कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर गोगामाड़ी पूंडरी जा रहा था। बाइक वह चला रहा था और वह ललित पीछे बैठा था। पाई की तरफ से लोडर लगे ट्रैक्टर का चालक तेज गति और लापरवाही से आया और बिना आगे-पीछे देखे कट से ट्रैक्टर को दूसरी तरफ मोड़ दिया। ट्रैक्टर की टक्कर बाइक से होने पर दोनों सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कुछ दूरी पर ट्रैक्टर रोककर उनके पास आया, लेकिन दोनों की हालत देखकर वहां से चला गया। हादसे के बाद दोनों निजी अस्पताल कैथल पहुंचे, ललित की हालत अधिक खराब होने पर परिजन उसे फोर्टिस अस्पताल मोहाली ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पुसिल ने 281 और 125(1) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed