{"_id":"65c2aa4a8a8045edd80e972d","slug":"three-injured-in-two-accidents-kaithal-news-c-18-1-knl1004-321130-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दो हादसों में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दो हादसों में तीन घायल
Wed, 07 Feb 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अलग-अलग जगहों पर हुई दो सडक़ दुर्घटनाओं में तीन घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी वाहन चालकों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पहले मामले में गांव हाबड़ी निवासी दिलबाग सिंह ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि चार फरवरी को शाम के समय वह अपनी माता रोशनी देवी के साथ रिश्तेदारी में जींद गया हुआ था। वापस आते समय जब वे गांव सेरधा के पास पहुंचे तो अज्ञात कार चालक ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे घायल हो गए। जांच अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में गांव खानपुर निवासी राजेंद्र कुमार ने सीवन थाना में शिकायत दी कि पांच फरवरी को शाम के समय वह मोटरसाइकिल पर गांव के मुख्य मार्ग पर जा रहा था। वहां अज्ञात कार चालक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।